Dream11: आज ही बनाएं CSK vs RCB मैच की ड्रीम XI टीम, पहले मुकाबले से ही करोड़ों की कमाई का मौका
CSK vs RCB Dream11 Prediction: आईपीएल 2024 के 17वें सीजन के इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) शुक्रवार रात चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबले का आगाज करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान एमएस धोनी, विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, दिनेश कार्तिक जैसे अन्य क्रिकेट हीरो एक्शन में होंगे, जो पल भर में आपकी ड्रीम-11 टीम को टॉप रैंक पर पहुंचाने की क्षमता रखते हैं।
मजबूत स्थिति में है एमएस धोनी की टीम
आईपीएल में सीएसके और आरसीबी 31 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिनमें से एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम ने 20 बार जीत हासिल की है, जबकि बैंगलोर की फ्रेंचाइजी केवल 10 बार विजयी रही है। दोनों टीमों के बीच एक मैच बिना किसी नतीजे कके समाप्त हो गया। एक दूसरे के खिलाफ उनका हाईएस्ट टीम स्कोर इस प्रकार है: सीएसके ने 226 रन बनाए हैं, जबकि आरसीबी ने 218 रन बनाए हैं। सबसे कम स्कोर हैं: सीएसके (82) और आरसीबी (70) है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संभावित प्लेइंग XI
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, कैमरन ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), मयंक डागर, अल्ज़ारी जोसेफ, मोहम्मद सिराज।
चेन्नई सुपर किंग्स संभावित XI
ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे/राचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे/शार्दुल ठाकुर।
CSK vs RCB Dream11: सीएसके बनाम आरसीबी मैच की ड्रीम 11 टीम
- विकेटकीपर: एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक
- बल्लेबाज: ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली,
- ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, डेरिल मिशेल, रवींद्र जड़ेजा, फाफ डु प्लेसिस
- गेंदबाज: महेश थीक्षाना, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर
- कप्तान: विराट कोहली
- उपकप्तान: डेरिल मिशेल
चेन्नई की पिच पर किसे मिलेगी मदद?
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2024 के उद्घाटन मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच की प्रकृति को देखते हुए, यह उम्मीद की जाती है कि गेंदबाज़, विशेषकर स्पिनर के लिए परिस्थितियां अधिक अनुकूल होंगी। बल्लेबाजों के लिए अपने शॉट्स आसानी से खेलना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। पिछले आईपीएल सीजन में चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में पहली पारी में औसतन 170 रन बने थे। ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए, टॉस जीतने वाली टीमें इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुनती हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम
कैमरन ग्रीन, विराट कोहली, अल्ज़ारी जोसेफ, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस, मोहम्मद सिराज, दिनेश कार्तिक, यश दयाल, अनुज रावत, विल जैक्स, लॉकी फर्ग्यूसन, रीस टॉपले, मयंक डागर, टॉम कुरेन, महिपाल लोमरोर, राजन कुमार, कर्ण शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई, मनोज भंडागे, आकाश दीप, सौरव चौहान, हिमांशु शर्मा, स्वप्निल सिंह, विशाल विजयकुमार, रजत पाटीदार।
चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम
एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह , निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।












Click it and Unblock the Notifications