CSK vs PBKS: धोनी का मास्टर स्ट्रोक कर गया काम, चहल ने हैट्रिक लेकर कराई पंजाब की वापसी

CSK vs PBKS: घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सैम करन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। महेंद्र सिंह धोनी की रणनीति यहां साफ़ तौर पर देखने को मिली। सैम करन को नम्बर तीन पर बैटिंग मिली, जिसका फायदा टीम को हुआ।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर बल्लेबाजी की और धोनी ने इस बार अपना दिमाग लगाते हुए कुछ अलग करने का प्रयास किया और यह कारगर साबित हुआ। ओपनर शेख रशीद जब 11 रन बनाकर आउट हुए, तो रणनीति अलग दिखी।

csk vs pbks

धोनी ने सैम करन को बल्लेबाजी करने के लिए भेज दिया। करन को नम्बर तीन पर भेजकर धोनी ने मास्टर स्ट्रोक चल दिया और पंजाब किंग्स के प्लान को भी फ़ैल करने का काम किया। करन अपने कप्तान के भरोसे पर खरा उतरे और धमाकेदार बैटिंग की।

सैम करन ने अपना छोर संभालकर रखा और तेज बल्लेबाजी की। फिफ्टी जड़ने के बाद उन्होंने अपने हाथ तेजी से खोले और धमाल मचा दिया। जडेजा 17 और डेवाल्ड ब्रेविस 32 रन बना आउट हुए, तो सैम करन के ऊपर दबाव था लेकिन वह इसे झेलने में सफल रहे।

CSK vs PBKS: शतक से चूके करन

करन के पास शतक जमाने का पूरा मौका था लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए और 89 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। 47 गेंदों का सामना करते हुए सैम करन ने 9 चौके और 4 शानदार छक्के जमाए। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को धोनी की झलक देखने को मिली।

CSK vs PBKS: दर्शकों को मिली माही की झलक

धोनी 4 गेंद खेलकर आउट हो गए लेकिन दर्शकों मनोरंजन कर गए। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 1 शानदार छक्का जमाया। 11 रनों के निजी स्कोर पर उनको चहल ने वापस पवेलियन भेज दिया। चहल ने धोनी को चौथी बार आउट किया। यहाँ से कुछ विकेट और गिरे और चेन्नई अंतिम ओवर में 190 पर सिमट गई, पंजाब के लिए चहल ने 4 विकेट झटके, इनमें उनकी हैट्रिक शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+