CSK vs MI, IPL 2025: चेन्नई-मुंबई मैच देखने के लिए टिकट बुकिंग कैसे करें? जानें स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस
CSK vs MI, 3rd Match IPL 2025: आईपीएल 2025 को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ़ धमाकेदार मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने की तैयारी कर रही है। यह हाई वोल्टेज मैच 23 मार्च 2025 को एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला है। सीएसके के फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री जल्द ही शुरू हो जाएगी।
CSK और MI के बीच होगी जोरदार टक्कर (CSK vs MI, 3rd Match IPL 2025)
CSK और MI के बीच यह पहला मैच रोमांचक होने की उम्मीद है। आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कुल 4 बार फाइनल मुकाबला खेला गया है। इसमें मुंबई इंडियंस ने 3 बार जीत दर्ज की है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को सिर्फ 1 बार फाइनल में जीत मिली है। एक बार फिर इन दोनों टीमों को फाइनल के लिए फेवरेट माना जा रहा है।

आईपीएल 2025 की टिकट कैसे खरीदें?
CSK के शुरुआती मैच सहित आईपीएल 2025 के मैचों के टिकट ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। फैंस कई प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए अपनी सीट बुक कर सकते हैं:
BookMyShow - वेबसाइट और मोबाइल ऐप के ज़रिए उपलब्ध।
पेटीएम इनसाइडर - पेटीएम की टिकटिंग सेवा के ज़रिए उपलब्ध।
IPLT20.com - टिकट बिक्री के लिए आधिकारिक आईपीएल वेबसाइट।
TicketGenie - एक और अधिकृत टिकटिंग पार्टनर
CSK बनाम MI IPL 2025: ऑनलाइन बुक करने का तरीका
- अपनी पसंद की आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट पर जाएं।
- मैच (CSK बनाम MI) चुनें और अपना पसंदीदा स्टैंड चुनें।
- विवरण दर्ज करें और भुगतान पूरा करें।
- स्टेडियम में प्रवेश के लिए पुष्टि और क्यूआर कोड प्राप्त करें।
टिकट बिक्री डिटेल
दिनांक: 19 मार्च, 2025
समय: 10:15 पूर्वाह्न
ऑनलाइन खरीद:
chennaisuperkings.com
district.in
टिकट की कीमतें और स्टैंड
₹1,700 - सी/डी/ई लोअर
₹2,500 - आई/जे/के अपर
₹3,500 - सी/डी/ई अपर
₹4,000 - आई/जे/के लोअर
₹7,500 - केएमके टेरेस












Click it and Unblock the Notifications