CSK vs GT: साई सुदर्शन की तूफानी पारी की सचिन तेंदुलकर समेत इन क्रिकेटरों ने की तारीफ, पढ़ें रिएक्शन
CSK vs GT Sai Sudarshan: साईं सुदर्शन ने आज फाइनल मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी की है। उन्होंने 47 गेंदों में 96 रन बनाए हैं। आज का फाइनल मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है।

CSK vs GT Sai Sudarshan: आईपीएल 2023 का आज फाइल मैच खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच फाइनल का महामुकाबला चल रहा है। गुजरता के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मैच खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस ने शानदार पारी खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 215 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में साई सुदर्शन ने तूफानी पारी खेली है।
Recommended Video

साई सुदर्शन ने 47 गेंदों में 96 रनों की तूफानी पारी खेली है। साई ने इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल इतिहास में सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक खेली है। 21 वर्षीय साई ने शुरू में धीमी शुरुआत की। उन्होंने 195 की स्ट्राइक-रेट के साथ 96 रनों की जबरदस्त पारी खेली। खास बात यह है कि सुदर्शन ने अपनी अंतिम 20 गेंदों में 96 रनों में से 60 रन बनाए। साई सुदर्शन आईपीएल फाइनल में शतक बनाने से चूक गए।
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने साई सुदर्शन की तूफानी पारी की तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज रात आंखों का ट्रीट साई था।
क्रिकेटर आर आश्विन ने कहा कि तमिलनाडु क्रिकेट टीम में साई सुदर्शन को 3 साल लगे। बेस प्राइस पर उन्हें चुनने के लिए शाबाश जीटी। सुरेश रैना ने ट्वीट किया कि क्या खेलो हो साई..फ्लाइंग हाई
यह भी पढ़ें- IPL 2023: फाइनल में शतक से चूके फिर भी किया कमाल, धोनी के गेंदबाजों का बुरा हाल, जानिए कौन हैं साई सुदर्शन












Click it and Unblock the Notifications