IPL 2024: रोहित के विकेट का जश्न मनाने पर CSK फैन की हत्या, मुंबई इंडियंस के 2 समर्थकों ने किया मर्डर

IPL 2024: आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है, जिसमें परिवार जुड़ जाते हैं और फैन्स इसका लुत्फ़ उठाते हैं लेकिन इस बार एक बेहद अप्रिय घटना सामने आई है। मुंबई इंडियंस के कुछ समर्थकों ने रोहित शर्मा के विकेट का जश्न मनाने वाले एक फैन की हत्या कर दी। यह फैन चेन्नई सुपर किंग्स का था।

घटना महाराष्ट्र के कोल्हापुर में घटित हुई है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद इस फैन ने जश्न मनाया था। इसके बाद मुंबई इंडियंस के दो समर्थकों ने गुस्से में आकर गलत कदम उठाते हुए इस प्रशसंक पर जोरदार हमला कर दिया।

rohit sharma

63 साल के इस इंसान की पहचान बंदोपंत बापुसो के रूप में हुई है। मुंबई इंडियंस के दो समर्थकों ने रोहित शर्मा के विकेट का जश्न मनाने के बाद इसकी हत्या कर दी। कोल्हापुर के एक गाँव हमंतवाड़ी में बंदोपंत कुछ लोगों के साथ टीवी पर मुकाबला देख रहा था। इसके बाद रोहित शर्मा का विकेट गिरा और इसने सेलिब्रेट किया। इससे 35 वर्षीय सदाशिव झांझगे और 50 वर्षीय बलवंत महादेव गुस्सा हो गए।

इसके बाद इन दोनों ने मिलकर जश्न मनाने वाले 63 वर्षीय प्रशंसक बंदोपंत के ऊपर डंडों से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट के बाद पीड़ित को अस्पताल पहुँचाया गया। वहां इलाज के दौरान 31 मार्च को इसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद दोनों अपराधियों के ऊपर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया।

आईपीएल में फैन वॉर देखने को मिलता है लेकिन इस तरह का घटनाक्रम नहीं होता। हर टीम और खिलाड़ी के अलग-अलग फैन्स होते हैं लेकिन किसी को चोट या हानि पहुंचाते हुए हत्या कर देने का मामला सामने नहीं आता है। कोल्हापुर में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+