Ram Mandir: क्रिकेटरों के अयोध्या पहुंचने का सिलसिला शुरू, जानें कौन से खिलाड़ी होंगे शामिल
Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नामी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। क्रिकेट जगत से भी दिग्गज सितारों को आने के लिए आमंत्रण मिला है। अनिल कुंबले का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कुंबले इस समारोह में शिरकत करेंगे।
अनिल कुंबले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनको लखनऊ में देखा जा सकता है। वह अयोध्या जाने के लिए लखनऊ पहुँच गए। उनके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद भी इस समारोह में शामिल हो रहे हैं। प्रसाद अयोध्या पहुँच गए हैं। उनका फोटो सामने आया है।

कुंबले फ्लाईट से लखनऊ आए हैं और वहां से अयोध्या जाने का प्लान है। अयोध्या में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होंगे। देश-विदेश के नामचीन लोग समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत को भी देखा गया था। अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर में उन्होंने सफाई की। कंगना यज्ञ में भी शामिल हुईं।
भारतीय क्रिकेट टीम से विराट कोहली इस समारोह में शामिल होंगे। खबरों के अनुसार कोहली को टीम से छुट्टी मिली है। वह प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की तैयारी करने के लिए हैदराबाद चले जाएँगे। कोहली की पत्नी अनुष्का भी उनके साथ इस समारोह में शिरकत कर सकती हैं।
विराट कोहली के अलावा रविचंद्रन अश्विन, सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और गौतम गंभीर को भी आमंत्रण दिया गया था। महेंद्र सिंह धोनी को भी आमंत्रित किया गया है। हालांकि इनमें से कौन जाएगा, इसकी जानकारी अभी तक नहीं आई है लेकिन भज्जी ने कहा था कि मैं अयोध्या जाऊँगा। सचिन तेंदुलकर भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications