ग्लेन मैक्सवेल की पारी देख दंग क्रिकेट जगत, सचिन तेंदुलकर हुए मुरीद, बेन स्टोक्स ने कही ये बात

वानखेड़े के मैदान पर किसी भी टीम ने 280 रन से अधिक के टार्गेट को कभी भी चेज नहीं किया था। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के 7 विकेट 100 रन के भीतर ही गिर गए थे।

लेकिन बावजूद इसके ग्लेन मैक्सवेल ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया है। उन्होंने नाबाद 201 रनों की पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचाने में पहुंचाने में सफलता दिलाई।

glenn maxwell

अकेले दम पर जिस तरह से ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई उसे शायद ही कोई भूल पाए। ग्लेन मैक्सवेल की इस पारी ने हर किसी का दिल जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की ओर से इब्राहिम जादरान ने विश्वकप में अफगानिस्तान की ओर से शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

इसके बाद नवीन उल हक और अजमतुल्लाह ओमरजई ने ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की रीढ़ को तोड़ दिया। लेकिन इसके बाद भी ग्लेन मैक्सवेल को ना सिर्फ जीत का विश्वास था, बल्कि उन्होंने अकेले दम पर टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया।

ग्लेन मैक्सवेल की इस पारी पर क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। माइकल वॉन ने कहा कि यह वनडे में अबतक की सबसे महान पारी है। वहीं सचिन तेंदुलकर ने कहा कि इब्राहिम जादरान की जबरदस्त पारी, जिसने अफगानिस्तान को अच्छी स्थिति में खड़ा किया।

दूसरे हाफ की उन्होंने शुरुआत अच्छी की, 70 ओवर तक अफगानिस्तान ने अच्छा खेल दिखाया। लेकिन इसके बाद आखिरी के 25 ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान की किस्मत को पलट दिया। मैक्स प्रेसर से मैक्स प्रदर्शन। मैंने इससे बेहतरीन वनडे पारी अपने आंख से नहीं देखी।

वहीं वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मैंने इसे आते हुए देखा था, यह कभी नहीं भूलने वाला रन चेज है, मैक्सवेल की महान वनडे पारी। पैट कमिंस ने उनका जबरदस्त साथ दिया। यह ऐसी पारी है जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। वहीं बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, माई गुडनेस मैक्सी।

वीवीएस लक्ष्मण ने इस पारी को क्रिकेट के मैदान पर सबसे महानी पारी बताया। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसी पारी कभी नहीं देखी। कभी नहीं हार मानने का जबरदस्त उदाहरण। यह अद्भुत पारी थी। वहीं शोएब अख्तर ने कहा कि यह ऐसी पारी थी जिसे हम जल्दी फिर नहीं देख पाएंगे। ग्लेन मैक्सवेल का यह मास्टरपीस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+