Cricket Calendar 2026: मैदान पर मचेगा गदर! नए साल में इन बड़ी टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया, देखें पूरा शेड्यूल
Cricket Calendar 2026: भारतीय टीम के लिए साल 2025 सफेद गेंद क्रिकेट के हिसाब से अच्छा रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी का ख़िताब अपने नाम किया। एशिया कप में भी भारतीय टीम ने शानदार तरीके से जीत दर्ज कर ली। इस साल भारत के सभी क्रिकेटिंग इवेंट खत्म हो गए हैं।
साल 2026 किसी त्यौहार से कम नहीं होने वाला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और ICC के आगामी कार्यक्रमों को देखें तो टीम इंडिया का शेड्यूल पूरी तरह से पैक है। साल की शुरुआत घरेलू मैदानों पर चौके-छक्कों की बारिश से होगी, तो अंत विदेशी धरती पर कड़े इम्तिहान के साथ होगा।

इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया अपना सबसे पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने वाली है, 11 जनवरी से होगा। कीवी टीम के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के साथ भारतीय टीम धमाल मचाने के लिए मैदान पर उतरेगी। इसके बाद वर्ल्ड कप और अन्य टूर्नामेंट होंगे, जो साल के अंत तक चलते रहेंगे। भारतीय टीम का कार्यक्रम काफी व्यस्त है, जिसके बारे में यहां बताया गया है।
Cricket Calendar 2026 (भारतीय टीम का शेड्यूल साल 2026)
महिला प्रीमियर लीग (WPL) - 9 जनवरी से
भारत बनाम न्यूजीलैंड श्रृंखला - 3 वनडे और 5 टी20 (11 जनवरी से)
आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप 2026 - 15 जनवरी से
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) - मार्च से मई
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 - जून में
भारत का इंग्लैंड दौरा - जुलाई में
भारत का श्रीलंका दौरा - अगस्त में
भारत का बांग्लादेश दौरा - अगस्त में
भारत का न्यूजीलैंड दौरा - अक्टूबर से नवंबर












Click it and Unblock the Notifications