CWG 2022, IND vs AUS: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया, एशले ने जड़ी फिफ्टी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक शुरुआत हुई। पहला मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया।

बर्मिंघम, 29 जुलाई: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक शुरुआत हुई। पहला मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 3 विकेट से जीता। भारतीय टीम में तेज गेंदबाज मेघना सिंह ने डेब्यू किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 48 और स्मृति मंधाना ने 24 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की जोनासेन ने 22 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 157 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

भारत ने की तेज शुरुआत

भारत ने की तेज शुरुआत

भारतीय ओपनिंग जोड़ी स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम इंडिया को तेज शुरुआत दी। यह साझेदारी तेज थी पर लंबी नहीं। इस दौरान अधिकतर स्ट्राइक स्मृति मंधाना के ही पास रही जिन्होंने 25 रनों की इस भागीदारी में 24 रन बना दिए। उन्होंने केवल 17 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके लगाए। उनका विकेट डॉर्सी ब्राउन ने लिया और हिली ने उनको कैच आउट किया। इसके बाद शैफाली वर्मा ने यास्तिका भाटिया के साथ मिलकर कुछ रन जोड़े। 12 गेंदों पर 8 रनों की यास्तिका की पारी का अंत रन आउट के रूप में हुआ और तब तक भारत का स्कोर 9.1 ओवर में 68 विकेट हो गया था।

अर्धशतक से चूकीं शेफाली

अर्धशतक से चूकीं शेफाली

इसके बाद शेफाली वर्मा 48 रनों पर आउट हो गईं। मात्र 2 रन से अर्धशतक से चूकने वालीं वर्मा ने केवल 33 गेंद खेली और 9 चौके लगाए। उनको जोनासेन ने आउट किया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत और जेमिमाह रोड्रिग्स ने स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया। जेमिमाह 11 रनों के स्कोर पर जोनासेन का दूसरा शिकार बनी। इसके तुरंत बाद ही जोनासेन ने 1 रन के स्कोर पर दीप्ति शर्मा को आउट किया। हरलीन देओल भी जोहासन का चौथा शिकार बनीं। कप्तान कौर अंत तक डटीं रहीं और अर्धशतक जड़ा। वे अंतिम ओवर की 5वी गेंद पर स्कट की गेंद पर 34 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेलकर आउट हुईं। हरमनप्रीत ने 8 चौके और एक छक्का लगाया।

एशले गार्डनर ने जड़ा अर्धशतक

एशले गार्डनर ने जड़ा अर्धशतक

155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट़्रेलिया टीम की शुरुआत खास नहीं रही। एलिसा हीली दूसरी ही गेंद पर खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गईं। इसके बाद कप्तान मेग लैनिंग ने 5 गेंदों पर 8, बेथ मूनी ने 9 गेंदों पर 10, ताहलिया मैकग्राथ ने 8 गेंदों पर 14, राचेल हेन्स ने 14 गेंदों पर 9, ग्रेस हैरिस ने 20 गेंदों पर 37 और जेस जोनासेन ने 5 गेंदों पर तीन रन बनाए। एशले गार्डनर 52 और अलाना किंग 18 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की ओर से रेणुका सिंह ने 4 जबकि दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट चटकाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+