World Cup 2023: यूनिवर्स बॉस ने कोहली को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, वर्ल्ड कप में होगी रनों की बौछार
World Cup 2023, Virat Kohli: विराट कोहली को लेकर क्रिस गेल ने दिया बड़ा बयान...
World Cup 2023, Virat Kohli: भारत को इस साल अपने घर पर वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। वनडे वर्ल्ड कप के लिए अभी से चर्चाओं ने जोर पकड़ ली है। भारतीय क्रिकेट टीम को अपने घर पर खेलने का फायदा पहुंच सकता है। ऐसे में कई भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी नजरे रहेंगी। इस लिस्ट में सबसे टॉप पर विराट कोहली का नाम आता है।
गेल ने कोहली को लेकर कही यह बात: वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। इंडिया टुडे के मुताबिक क्रिस गेल ने कोहली से रनों की उम्मीद जताई है। गेल ने कहा कि मुश्किल समय ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता है। लेकिन मजबूत खिलाड़ी अपना वक्त बदलने का दम रखते हैं।

कोहली के लिए आखिरी वर्ल्ड कप नहीं होगा: क्रिस गेल ने भरोसा जताया है कि विराट कोहली के लिए साल 2023 का वर्ल्ड कप आखिरी वर्ल्ड कप नहीं होगा। क्रिस गेल के मुताबिक विराट कोहली भारत के लिए कम से कम एक और वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे। गेल ने कोहली की फिटनेस की तारीफ करते हुए कहा कि विराट कोहली आने वाले समय में भी भारत के लिए लंबे समय तक खेल सकते हैं।
मानसिक रूप से मजबूत विराट: विराट कोहली शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से काफी मजबूत खिलाड़ी हैं। गेल के मुताबिक विराट कोहली इस साल वर्ल्ड कप में विपक्षी टीमों पर भारी पड़ सकते हैं। ऐसी कोई वजह नहीं है कि वह वनडे वर्ल्ड कप में रन ना बनाए। वह विपक्षी टीमों के खिलाफ इस साल बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं। बतौर खिलाड़ी हर खिलाड़ी अच्छे और बुरे दौर से गुजरता है कोहली के साथ भी यही हुआ है।
कोहली का दबदबा: क्रिस गेल ने कहा कि भारतीय सरजमीं पर वर्ल्ड कप होने का फायदा विराट कोहली जरूर उठाएंगे। भारतीय पिचों पर उनका एक अलग ही दबदबा रहा है, जो इस साल वर्ल्ड कप के दौरान भी नजर आ सकता है। भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में 10 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने का प्रयास करेगी। भारत के लिए अपने घर पर खिताब जीतने का सुनहरा मौका है।












Click it and Unblock the Notifications