चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने बताया, हार्दिक पांड्या किस सूरत में कर सकते हैं टीम में वापसी

नई दिल्ली, 20 फरवरी: भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा का कहना है कि हार्दिक पांड्या को तभी चुना जाएगा जब वे 100 प्रतिशत मैच फिट होंगे। हार्दिक को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट और टी20 टीम में जगह नहीं दी गई है।

Chief selector Chetan Sharma says what he expected from Hardik Pandya to get back him again

हार्दिक को गुजरात टाइटंस की टीम ने 15 करोड़ रुपए में खरीदा है और उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के बाद से कोई क्रिकेट नहीं खेला है। उन्होंने विश्व कप में भी 4 ही ओवर गेंदबाजी की थी।

चेतन ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हार्दिक निश्चित तौर पर टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे 100 प्रतिशत मैच फिट हों, जब कहा जाए तब बॉलिंग कर पाएं तो उनके नाम पर निश्चित तौर पर विचार किया जाएगा।

चेतन शर्मा ने इस दौरान यह भी साफ किया कि चयन समिति रणजी ट्रॉफी मैचों को अहमियत देगी। उन्होंने कहा कि आप हार्दिक पांड्या से पूछ सकते हैं कि वे रणजी ट्रॉफी में क्यों नहीं खेल रहे हैं। हम रणजी ट्रॉफी में परफॉर्म करने वाले खिलाड़ियों को देख रहे हैं।

हार्दिक पांड्या लगातार चोटों के चलते निरंतरता के साथ गेंदबाजी भी नहीं कर पा रहे हैं। हार्दिक बड़ौदा के लिए रणजी ट्रॉफी नहीं खेल रहे हैं लेकिन उनके आईपीएल में निश्चित तौर पर खेलने की पूरी उम्मीद है। यह लीग मार्च के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएगी।

हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस की टीम ने 15 करोड़ रुपए में प्री ऑक्शन ड्रॉफ्ट के जरिए खरीदा था। इस टीम में राशिद खान जैसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

हार्दिक पांड्या मौजूदा टी20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं है जो वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही है। चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के खिलाफ आने वाली सीरीज में कुछ महत्वपूर्ण घोषनाएं की थी जिसमें रोहित शर्मा को फुल टाइम टेस्ट कप्तान बनाना सबसे बड़ी बात कही जा सकती है। इसके अलावा पुजारा, रहाणे को बाहर का रास्ता दिखाकर सेलेक्टरों ने आगे बढ़ने का मूड भी बना लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+