Pujara के शतक पर झूम उठी बेटी अदिति, सोशल मीडिया पर जश्न का वीडियो हुआ वायरल
इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का बल्ला जमकर गरज रहा है। रॉयल लंदन कप के वनडे टूर्नामेंट में बैक टू बैक शतक लगाने वाले पुजारा की चारों ओर तारीफ हो रही है।
नई दिल्ली, 15 अगस्त: इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का बल्ला जमकर गरज रहा है। रॉयल लंदन कप के वनडे टूर्नामेंट में बैक टू बैक शतक लगाने वाले पुजारा की चारों ओर तारीफ हो रही है। टेस्ट में बेस्ट कहे जाने वाले पुजारा अब वनडे फॉर्मेट में भी अपना दम दिखा रहे हैं। पापा के शतक का जश्न 4 साल की बेटी अदिति ने भी खूब मनाया, जिसका वीडियो खुद पुजारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
Recommended Video

पापा के शतक को बेटी ने किया सेलिब्रेट
चेतेश्वर पुजारा मौजूदा समय में रॉयल लंदन वनडे कप 2022 में ससेक्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जहां, बैक टू बैक उन्होंने दूसरा शतक जड़ दिया। सरे के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेलने के बाद पुजारा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनकी बेटी अदिति पिता के लिए नाचते और चियर करते हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram

बैक टू बैक 2 शतक जड़ चुके हैं पुजारा
चेतेश्वर पुजारा मौजूदा समय में इंग्लैंड में अपने बल्ले की चमक बिखेर रहे हैं। ससेक्स के लिए लंदन वनडे कप में खेल रहे चेतेश्वर पुजारा 48 घंटों में दूसरा शतक लगा चुके हैं। उन्होंने इससे पहले वॉर्कशायर के खिलाफ केवल 79 गेंदों पर 107 रनों की आतिशी पारी खेली थी। लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
इसके बाद अब अनुभवी बल्लेबाज ने सरे के खिलाफ 131 गेंदों पर 174 रनों की पारी खेली। ये पुजारा के लिस्ट ए करियर की सबसे बड़ी पारी रही।

216 रनों से जीती पुजारा की टीम
सरे ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और ससेक्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। जहां, कप्तान पुजारा और टॉम क्लार्क की शतकीय पारी की बदौलत ससेक्स ने 6 विकेट गंवाकर 378 रन बनाए थे। जवाब में सरे की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और 162 पर ही ऑलआउट हो गई। परिणामस्वरूप ससेक्स ने 216 रनों से इस मैच को जीत लिया।

काउंटी में भी दिखाया था दम
लिस्ट-ए टूर्नामेंट से पहले काउंटी क्रिकेट में भी 34 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज ने जमकर रनों की बारिश की थी। ससेक्स की ओर से दाएं हाथ के खिलाड़ी ने 8 मैचों में 60.11 की शानदार औसत के साथ कुल 1094 रन बनाए थे। 13 पारियों में पुजारा के बल्ले से 5 शतक देखने को मिले थे और इस सीजन वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे पायदान पर थे।












Click it and Unblock the Notifications