IPL 2023: ऋषभ पंत के बिना दिल्ली कैपिटल्स का क्या होगा? सामने आया टीम का गेम प्लान
Chetan Sakariya on Delhi capitals: दिल्ली कैपिटल्स के युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है।

Chetan Sakariya on Delhi capitals: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लंबे समय से टीम से बाहर हैं। चोट के कारण वह आने वाले 7-8 महीने तक मैदान पर नजर नहीं आएंगे। भारतीय टेस्ट टीम को अपने इस मैच विनर खिलाड़ी की कमी खल रही है। दूसरी तरफ आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऋषभ पंत के नहीं होने से कमजोर दिखाई पड़ रही है। ऋषभ पंत पिछले दो सीजन से दिल्ली की कप्तानी कर रहे थे।

डेविड वॉर्नर होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान
ऋषभ पंत की गैर-मौजूदगी में डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। डेविड वॉर्नर के अलावा और कोई विकल्प टीम के पास मौजूद भी नहीं है। टीम में ज्यादतर युवा खिलाड़ी हैं, ऐसे में फ्रेंचाइजी ने वॉर्नर पर भरोसा जताया है। डेविड वॉर्नर ने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल का खिताब दिला चुके हैं। वह दिल्ली के लिए भी कुछ ऐसा ही कमाल करना चाहेंगे।

चेतन सकारिया ने कही दिल की बात
वहीं दिल्ली की टीम में पिछले साल जुड़े युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने टीम को लेकर अपनी बात रखी है। स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ खास बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि दिल्ली की टीम ऋषभ पंत को मिल करेगी। उन्होंने कहा कि ऋषभ भाई का टीम में ना होना काफी बड़ा नुकसान है लेकिन बाकी के खिलाड़ियों के पास यहां खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा। मेरा ये मानना है कि टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं जो इस सीजन बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

अक्षर पटेल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
आईपीएल 2023 के लिए अक्षर पटेल को टीम का उप कप्तान बनाया गया है। बता दें कि पिछले साल हुए एक्सीडेंट के बाद पंत अभी भी पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं। पंत को पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर वापस लौटने में अभी लंबा वक्त लग सकता है। पंत से पहले श्रेयस अय्यर दिल्ली की कप्तानी करते थे। लेकिन श्रेयस अय्यर अब दिल्ली टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह केकेआर के लिए पिछले दो सीजन से आईपीएल खेल रहे हैं। अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल का खिताब जीताने वाले डेविड वॉर्नर से दिल्ली को खासी उम्मीदें होंगी।












Click it and Unblock the Notifications