करो या मरो के मैच में सीएसके की टीम से बाहर हुए जडेजा, टॉस जीत दिल्ली ने भी प्लेइंग 11 में किये दो बदलाव
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 55वां मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेला जा रहा है, जहां पर दोनों टीमें हर हाल में जीत हासिल करना चाहेंगी। जहां प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अपने मुश्किल चांस को जिंदा रखने के लिये हर हाल में जीत की दरकार है तो वहीं पर इस सीजन अब तक एक बार भी लगातार जीत हासिल नहीं कर सकी दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सूरत ए हाल को बदलना चाहेगी। हालांकि फैन्स को इस मैच के दौरान गुरू धोनी और चेले पंत के बीच एक जोरदार मुकाबला जरूर देखने को मिलेगा।
Recommended Video

आज जिस मैदान पर यह मैच खेला जा रहा है उसकी पिच की बात करें तो यहां पर एक तरफ की बाउंड्री महज 64 मीटर है तो वहीं दूसरी तरफ की बाउंड्री 78 मीटर दूर है। मैदान पर पिछले हफ्ते के मुकाबले कम घास छोड़ी गई है, जिसका मतलब है कि पिच पर बल्लेबाजी को मदद मिल सकती है, हालांकि यह पिच थोड़ी धीमी भी होती हुई नजर आयेगी और उसके चलते यहां पर स्पिनर्स को काफी मदद मिल सकती है।
इसी को देखते हुए जब दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता तो पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंत ने टॉस के बाद कहा कि यह पिच काफी अच्छी नजर आ रही है लेकिन हम चेज करना चाहते हैं। यह सीजन हमारे लिये उतार-चढ़ाव भरा रहा है और हम सकारात्मक चीजों पर ध्यान दे रहे हैं। आज के मैच के लिये हमने दो बदलाव किये हैं और मनदीप सिंह की जगह केएस भरत को शामिल किया है तो वहीं पर ललित यादव की जगह अक्षर पटेल टीम में वापस लौटे हैं।
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में रविंद्र जडेजा अनफिट होने की वजह से बाहर बैठे हैं और उनकी जगह शिवम दुबे की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है। धोनी ने कहा कि उनका ध्यान टीम के लिये सही कॉम्बिनेशन तैयार करने पर है।
और पढ़ें: IPL 2022 में तीसरी बार गोल्डन डक का शिकार हुए विराट कोहली, जानें क्यों हो रहे हैं लगातार फ्लॉप
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, मोइन अली, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ड्वेन ब्रावो, महेश थीक्षाना, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, श्रीकर भारत, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (w/c), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नॉर्खिया।












Click it and Unblock the Notifications