420000000 रुपये में ChatGPT ने की BCCI के साथ डील, भारतीय क्रिकेट पर क्यों लगाया इतना बड़ा दांव?

BCCI: भारतीय क्रिकेट में अब सिर्फ सॉफ्ट ड्रिंक, इंश्योरेंस या बैंकिंग कंपनियां ही पैसा नहीं लगा रहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया का बड़ा नाम भी मैदान में उतर चुका है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के भारत में होने वाले घरेलू द्विपक्षीय मुकाबलों के लिए कैंपा कोला, एसबीआई लाइफ और ChatGPT को एसोसिएट पार्टनर बनाया है। यह करार कुल 35 मैचों के लिए है और मार्च 2028 तक चलेगा।

इस डील में कैंपा कोला सबसे बड़ी बोली लगाने वाला ब्रांड रहा। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के इस ब्रांड ने हर मैच के लिए 1.31 करोड़ रुपये की बोली लगाई। वहीं ChatGPT और SBI Life ने 1.20 करोड़ रुपये प्रति मैच की बोली लगाकर एसोसिएट पार्टनर के अधिकार हासिल किए। कैंपा कोला को बिसलेरी और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से टक्कर मिली थी, जिन्होंने भी 1.20 करोड़ रुपये प्रति मैच की बोली लगाई थी।

bcci

ChatGPT की एंट्री क्यों है खास?

कैंपा कोला का क्रिकेट से जुड़ना कोई हैरानी वाली बात नहीं है। भारत में क्रिकेट लंबे समय से बड़े कंज्यूमर ब्रांड्स के लिए सबसे प्रभावी मार्केटिंग प्लेटफॉर्म रहा है। इस डील में ChatGPT का शामिल होना कहानी को अलग बना देता है। एक AI प्लेटफॉर्म का भारतीय क्रिकेट के इतने बड़े कमर्शियल स्पेस में उतरना बताता है कि टेक्नोलॉजी कंपनियां भी अब खेल को बड़े पैमाने पर ब्रांड कनेक्ट के लिए इस्तेमाल कर रही हैं।

35 मैचों के लिए 1.20 करोड़ प्रति मैच

ChatGPT की ओर से 1.20 करोड़ रुपये प्रति मैच की बोली को सिर्फ एक स्पॉन्सरशिप रकम के तौर पर नहीं देखा जा सकता। भारत में टीम इंडिया के घरेलू मैचों की पहुंच टीवी और डिजिटल दोनों माध्यमों पर काफी बड़ी होती है। ऐसे में इस तरह की पार्टनरशिप ChatGPT को क्रिकेट देखने वाले करोड़ों दर्शकों के बीच लगातार ब्रांड विजिबिलिटी दे सकती है।

टाइटल स्पॉन्सर की तलाश अभी जारी

हालांकि बीसीसीआई का कमर्शियल खेल अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। बोर्ड अब भी नए टाइटल स्पॉन्सर की तलाश में है। पिछली टाइटल स्पॉन्सरशिप डील अगस्त 2026 में खत्म हो गई थी। एसोसिएट पार्टनर के लिए बोली की समयसीमा भी बीसीसीआई ने बढ़ाकर 7 सितंबर की थी। अब कैंपा कोला, ChatGPT और SBI Life के साथ डील तय होने के बाद नजरें इस बात पर रहेंगी कि टाइटल स्पॉन्सर के लिए कौन सी कंपनी आगे आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+