भारतीय टीम के अहम सदस्य के पिता का निधन, दुबई छोड़कर लौटा घर, किसके घर हुई यह दुखद घटना

Champions Trophy: चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच से पहले भारतीय टीम को लेकर एक दुखद धटना सामने आई है। टीम इंडिया के अहम सदस्य के पिता का निधन होने की खबर आई है और वह दुबई छोड़कर स्वदेश लौट गए हैं। दो दिन पहले ही भारतीय टीम टूर्नामेंट खेलने के लिए दुबई आई थी।

दरअसल गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के पिता का निधन होने की खबर सामने आई है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार वह दुबई से वापस दक्षिण अफ्रीका चले गए हैं। वह कब तक टीम के साथ वापस जुड़ेंगे, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

champions trophy

दुबई में टीम इंडिया का 17 फरवरी को ट्रेनिंग कैम्प हुआ था लेकिन वहां मोर्कल नहीं थे। वह ट्रेनिंग सेशन से बाहर थे। यूएई जाने के बाद पहले दिन के ट्रेनिंग सेशन में मोर्ने मोर्कल टीम के साथ मौजूद थे लेकिन अगले दिन ही घटना के कारण वह नहीं आए।

मोर्कल का इस तरह चले जाने भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है। जसप्रीत बुमराह पहले से ही टीम से बाहर है और शमी फिटनेस के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। अर्शदीप सिंह अभी युवा हैं और उनके पास वनडे में खेलने का उतना अनुभव भी नहीं है।

पिछले साल सितम्बर में ही मोर्कल ने कोचिंग स्टाफ में अपना काम संभाला था। गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद मोर्कल को लाया गया था। वह केकेआर के साथ भी काम कर चुके हैं। उस समय गौतम गंभीर वहां हेड कोच के रूप में काम करते थे।

टीम इंडिया का पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ है और यह मैच 20 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद पाकिस्तान से मैच होना है, वह एक बड़ा मुकाबला है, जो 23 फरवरी को खेला जाना है। देखना होगा कि मोर्कल कब तक वापस टीम के साथ जुड़ते हैं। भारतीय टीम अपनी ट्रेनिंग में व्यस्त नज़र आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+