Champions Trophy: 3 भारतीय खिलाड़ी दुबई घूमकर आ जाएंगे वापस, खेलने का नहीं मिलेगा मौका
Champions Trophy: भारत और पाकिस्तान के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का अहम मैच ज्यादा टक्कर वाला नहीं रहा। टीम इंडिया ने आसानी से इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तानी टीम को बड़ा झटका दे दिया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया ने अपना झण्डा गाड़ दिया।
टीम इंडिया के लिए चेज मास्टर विराट कोहली ने जमकर बल्लेबाजी की और अंतिम रन तक क्रीज पर बने रहे। कोहली ने चौके से शतक पूरा किया और जीत भी दिला दी। अब तक हुए दोनों मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है और अब लीग चरण में एक मुकाबला और बचा है।

लीग चरण में टीम इंडिया को मजबूत न्यूजीलैंड से मुकाबला खेलना है। अगले मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव शायद ही देखने को मिलेगा। भारतीय टीम अब विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही मैदान पर उतरने वाली है। तीन ऐसे प्लेयर्स के बारे में जानना चाहिए, जिनको दुबई में बिना खेले वापस भारत आ जाना है।
पहला नाम
इस सूची में पहला नाम अर्शदीप सिंह का लिया जा सकता है। तेज गेंदबाजी विभाग में भारत के लिए हर्षित राणा दोनों मैच खेले हैं, उनके अलावा मोहम्मद शमी भी टीम में हैं। इन दोनों को ही आने वाले मैच में एक बार फिर से खेलते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में अर्शदीप सिंह को सेमीफाइनल और फाइनल में भी मौका नहीं मिलेगा।
दूसरा नाम
भारतीय टीम के धांसू विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का टीम में नहीं खेलना निराश करने वाली बात है। केएल राहुल को उनसे पहले टीम में शामिल किया जा रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ केएल राहुल ने अच्छी बैटिंग की थी। हालांकि कीपिंग के मामले में वह पंत से पीछे हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि राहुल को ही आगे आने वाले मैचों में खेलते हुए देखा जा सकेगा।
तीसरा नाम
यहाँ एक ऑल राउंडर का नाम है। रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल स्पिन ऑल राउंडर के तहत टीम में शामिल हैं, ऐसे में भारतीय टीम में वॉशिंगटन सुंदर की जगह बनते हुए दिखाई नहीं दे रही है। टीम इंडिया में जडेजा और अक्षर ही आने वाले मैचों में खेलेंगे। ऐसे में सुंदर सिर्फ दुबई में घूमकर ही वापस भारत लौट आएँगे।












Click it and Unblock the Notifications