Champions Trophy से पहले भारतीय टीम की बढ़ी टेंशन! Jasprit Bumrah के खेलने पर सस्पेंस बरकरार

Champions Trophy 2025, Jasprit Bumrah News: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के पांचवें टेस्ट के दौरान लगी पीठ की चोट के कारण जसप्रीत बुमराह मैदान से बाहर हैं। फिटनेस संबंधी समस्याओं के बावजूद बुमराह को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया है। लेकिन अब जसप्रीत बुमराह से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। जसप्रीत बुमराह का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।

बुमराह की चोट ने बढ़ाई टेंशन (Champions Trophy 2025, Jasprit Bumrah News)

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक 19 फरवरी से 9 मार्च तक खेले जाने वाले आठ टीमों के आईसीसी इवेंट में बुमराह का खेलना संदिग्ध है। 31 वर्षीय तेज गेंदबाज की पीठ की चोट का न्यूजीलैंड में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. रोवन स्काउटन द्वारा मूल्यांकन किया जाना है। चैंपियंस ट्रॉफी में बुमराह की भागीदारी न्यूजीलैंड के उस डॉक्टर की रिपोर्ट और फीडबैक पर निर्भर करेगी, जिसने 2022 में भी उनका इलाज किया था। उस दौरान वह पीठ की चोट के कारण लगभग एक साल तक मैदान से बाहर रहे थे।

Jasprit Bumrah 1

बैकअप की तैयारी में बीसीसीआई

ऐसी खबरें हैं कि बीसीसीआई पहले से ही जसप्रीत बुमराह के लिए बैकअप की योजना बना रहा है। क्योंकि आईसीसी टूर्नामेंट के लिए उनके फिट होने की संभावना बहुत कम है। टीम की घोषणा के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा था कि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में खेल सकते हैं, जो 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है।

बुमराह का फिट होना चमत्कार जैसा

बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम न्यूजीलैंड में स्काउटन के संपर्क में है। बोर्ड ने बुमराह के न्यूजीलैंड दौरे की भी योजना बनाई थी। लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ है। चयनकर्ताओं को पता है कि अगर बुमराह तय समय में 100% फिट हो जाते हैं तो यह चमत्कार होगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सभी पांच टेस्ट में खेलने वाले बुमराह को भारत लौटने के बाद तीन सप्ताह की ऑफलोडिंग प्रक्रिया से गुजरने की सलाह दी गई थी।

बुमराह को लेकर डॉक्टर से ली जाएगी सलाह

बता दें कि ऑफलोडिंग प्रक्रिया में खिलाड़ी को कोई भी कठिन शारीरिक गतिविधि नहीं करने की सलाह दी जाती है, जिसमें बुनियादी फिटनेस ट्रेनिंग भी शामिल है। रिपोर्ट न्यूजीलैंड में उनके डॉक्टर के साथ शेयर की जाएगी। बुमराह को न्यूजीलैंड भेजना फीडबैक पर निर्भर करेगा। बोर्ड और बुमराह खुद लंबे समय तक उनके महत्व को देखते हुए ज्यादा जोर देने को तैयार नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+