Jasprit Bumrah को आखिर क्या हुआ? अचानक मैच छोड़ स्टेडियम से ही निकल गए बाहर, टेंशन में फैंस
Ind vs Aus, Jasprit Bumrah: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने अचानक मैदान छोड़कर सभी को टेंशन में डाल दिया है। भारत के लिए बुमराह सबसे अहम गेंदबाज हैं और उनके बिना भारतीय टीम की गेंदबाजी ताकत में कमी देखने को मिल सकती है। जसप्रीत बुमराह के पास टेस्ट मैचों में लगातार सफलता हासिल करने का अनुभव है। उन्होंने इस सीरीज के दौरान ऐसा कई बार कर दिखाया है।
जसप्रीत बुमराह ने छोड़ा मैदान (Ind vs Aus, Jasprit Bumrah)
भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह का लंच ब्रेक के बाद एक ओवर डालने के बाद मैदान से बाहर जाना और फिर लंबे समय तक वापस न आना भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए चिंता का कारण बन गया है। इस दौरान विराट कोहली ने टीम की कप्तानी संभाली। बुमराह शायद फिटनेस के कारण से मैदान से बाहर गए हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया जिसमें बुमराह को मैदान से बाहर जाते हुए देखा गया और यह वीडियो भारतीय फैंस के लिए किसी बुरी खबर से कम नहीं है।

बुमराह की फिटनेस पर सवाल
बुमराह की फिटनेस पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं, और ऐसे में उनकी अचानक अनुपस्थिति से फैंस को चिंता होने लगी थी कि क्या उन्हें कोई गंभीर चोट लगी है। इस स्थिति में भारतीय टीम को यह उम्मीद है कि बुमराह जल्दी से ठीक होकर वापस मैदान पर लौटेंगे, क्योंकि उनकी मौजूदगी टीम के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, खासकर गेंदबाजी में उनके बिना टीम काफी कमजोर नजर आ रही है।
क्या बुमराह को लगी है गंभीर चोट?
जसप्रीत बुमराह सिडनी टेस्ट मैच में कप्तानी कर रहे थे, लेकिन दूसरे सेशन के दौरान वह किसी चोट के कारण मैदान से बाहर गए हैं। वीडियो में वह ट्रेनिंग किट पहने हुए थे और स्टेडियम से बाहर जाते हुए दिखाई दे रहे थे, जिसमें यह संदेह जताया जा रहा है कि वह स्कैन के लिए अस्पताल जा रहे हैं।
हालांकि, बीसीसीआई या ब्रॉडकास्टर्स की तरफ से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे स्थिति में अस्पष्टता बनी हुई है। अगर बुमराह की चोट गंभीर होती है तो यह टीम के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है, क्योंकि वह भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। अब आगे की स्थिति पर बीसीसीआई का आधिकारिक बयान आना बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications