752 का औसत, 5 शतक और रनों का अंबार, फिर नहीं मिली इस खिलाड़ी को टीम में जगह, अजीत अगरकर ने बताई वजह
Champions Trophy 2025 Indian Team: भारतीय बल्लेबाज करुण नायर ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचने का काम किया था। ऐसा माना जा रहा था कि करुण नायर को भारतीय वनडे टीम में जगह दी जा सकती है। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनका नाम शामिल नहीं किया गया है।
अजीत अगरकर ने कही ये बात (Champions Trophy 2025 Indian Team)
अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा करते समय करुण नायर का नाम लिए बिना उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि 752 के औसत से लगातार रन बनाना किसी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता। लेकिन अंतिम मौके पर हम टीम में किसी तरह का बदलाव नहीं कर सकते थे। भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 वाले अधिकतर खिलाड़ियों को ही मौका दिया है। यही वजह है कि करुण नायर को टीम से बाहर रखा गया। विजय हजारे ट्रॉफी में नायर का बैटिंग औसत 752 पहुंचा है। अब तक वह 5 शतक जमा चुके हैं और 752 रन के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बने हुए हैं।

शुभमन गिल को बनाया गया उपकप्तान
अजीत अगरकर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी गई जानकारी के अनुसार, शुभमन गिल को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम का उपकप्तान बनाया गया है। शुभमन गिल ने वनडे विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था, और उन्हें इस नई जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिला है। चयनकर्ताओं ने अधिकांश खिलाड़ियों को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी मौका दिया है, जिनमें वही खिलाड़ी शामिल हैं जो वनडे विश्व कप का हिस्सा थे।
आखिरी बार 2017 में खेला गया था टूर्नामेंट
भारत का सर्वोच्च स्कोर चैंपियंस ट्रॉफी में 331/7 है, जो उन्होंने 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। भारत का सबसे कम स्कोर 158/10 है, जो उन्होंने 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। साल 2017 यानी 8 साल के बाद एक बार फिर यह टूर्नामेंट खेला जाने वाला है।
किस टीम ने कितनी बार जीता है ट्रॉफी
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को ऑस्ट्रेलिया ने साल 2006 और 2009 में जीतने में कामयाबी हासिल की थी। भारत ने 2002 में श्रीलंका के साथ खिताब को शेयर किया था। जबकि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2013 में भारत ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दूसरी टीमों की बात करें तो पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, और वेस्टइंडीज ने एक-एक बार यह खिताब जीता है।












Click it and Unblock the Notifications