कोहली की डांट के बाद ब्रॉडकास्टर ने दिया स्पष्टीकरण, DRS में कैसे नॉट ऑउट रह गए डीन एल्गर

नई दिल्लीः विराट कोहली के हंगामे के कारण केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन डीन एल्गर का डीआरएस दुनिया की सुर्खियां बटोर रहा है। एल्गर तब साफ विकेट के सामने पाए गए जब अश्विन की गेंद पर LBW की अपील हुई और अंपायर ने आसानी से इसको आउट भी दे दिया। एल्गर ने कोई चारा ना देखकर डीआरएस ले लिया। यहां तक की रिप्ले में भी साफ था कि बॉल सीधी विकेट पर ही जा रही थी। लेकिन हद तब हो गई जब गेंद विकेट पर लगने की जगह पर उनके ऊपर से निकालती हुई दिखा दी। इसके बाद हर कोई हैरान था और कोहली भड़ककर स्टंप माइक के पास जाकर अपनी चिढ़ निकाल रहे थे।

सीरीज का आधिकारिक प्रसारक सुपरस्पोर्ट है-

सीरीज का आधिकारिक प्रसारक सुपरस्पोर्ट है-

कोहली ने ब्रॉडकॉस्टर्स की ओर इशारा करते हुए कहा था कि अपनी टीम की ओर भी ध्यान दिया करो, वे लोग भी गेंद चमकाने में लगे रहते हैं। केवल विपक्षी टीम पर फोकस करना बंद करो। हर समय लोगों को पकड़ने की कोशिश करते लगते हो।

ये सब कोहली ने स्टंप माइक पर जाने के बाद कहा। भारतीय उप-कप्तान केएल राहुल और अश्विन के पास भी कहने के लिए कुछ शब्द थे।

इस बीच, श्रृंखला के आधिकारिक प्रसारक सुपरस्पोर्ट ने डीआरएस कॉल पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने एक GIF को दिखाया। उन्होंने सुझाव दिया कि केप टाउन में न्यूलैंड्स की पिच पर उछाल ने निर्णय में एक प्रमुख भूमिका निभाई।

सुपरस्पोर्ट ने दिया DRS पर स्पष्टीकरण-

सुपरस्पोर्ट ने जीआईएफ को कैप्शन दिया और लिखा, "पिच की उछाल ने डीन एल्गर के सफल रिव्यू में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।"

वैसे यह कोई छुपी बात नहीं है कि पिच बहुत अजीब बर्ताव कर रही थी। अगर निष्पक्ष होकर बात की जाए तो तेज गेंदबाजों की कई ऐसे गेंदें थी जिन्होंने अतिरिक्त उछाल कई बार प्राप्त किया और कीगन पीटरसन के गल्व्स से जाकर टकराई। यहां तक अश्विन की कई गेंदें भी बहुत ज्यादा उछल रही थी। इन गेंदों को देखकर तकनीक गलती कर सकती है लेकिन नंगी आंखों ने रिप्ले देखने के बाद भी कोई नहीं कह सकता था कि ये गेंद विकेट को मिस करेगी।

गुस्से के लिए कोहली की आलोचना भी हुई-

गुस्से के लिए कोहली की आलोचना भी हुई-

इस बीच, कोहली ने मैदान पर अपने अनियंत्रित व्यवहार के चलते आलोचना भी हासिल की है। गौतम गंभीर ने कोहली को 'अपरिपक्व' करार दिया।

गंभीर को स्टार स्पोर्ट्स पर कहा गया था, "कोहली बहुत अपरिपक्व हैं। किसी भारतीय कप्तान के लिए स्टंप्स में ऐसा कहना सबसे बुरा है। ऐसा करने से आप कभी भी युवाओं के आदर्श नहीं होंगे।"

जबकि मौजूदा टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहे लुंगी एनगिडी ने कहा कि कोहली की प्रतिक्रिया इस बात का संकेत है कि भारत भारी दबाव में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+