सनराइजर्स हैदराबाद को मिला नया हेड कोच.. ये कैरेबियाई दिग्गज लेगा टॉम मूडी की जगह
2016 की आईपीएल चैंपियन हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने टॉम मूडी को हेड कोच के पद से हटाकर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी ब्रायन लारा (Brain Lara) को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है।
हैदराबाद, 3 सितंबर: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने एक बड़ा फैसला लिया है। 2016 की आईपीएल चैंपियन हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने टॉम मूडी को हेड कोच के पद से हटाकर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी ब्रायन लारा (Brain Lara) को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी फैंस तक पहुंचाई।

मूडी का कॉन्ट्रेक्ट हुआ खत्म
दरअसल, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज टॉम मूडी का सनराइजर्स हैदराबाद के साथ कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो गया था और फ्रेंचाइजी ने भी उसे आगे बढ़ाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। मूडी 2013 से 2016 तक SRH के हेड कोच रहे। उनकी कोचिंग में ही टीम ने 2016 में डेविड वॉर्नर की अगुआई में आईपीएल का खिताब जीता था। साथ ही मूडी के कार्यकाल में टीम 5 बार प्लेऑफ में भी पहुंची। टीम ने उनकी कोचिंग में बड़ी ही शानदार काम किया।

2021 में फिर बने कोच
2020 में टॉम मूडी को टीम का डायरेक्टर और ट्रेवर बेलिस को कोच बनाया गया था, लेकिन 2021 में टीम ने बेलिस को हटाकर फिर से मूडी को कोच बनाया। हालांकि, इस बार फ्रेंचाइजी और मूडी ने आपसी सहमति से एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया। कॉन्ट्रेक्ट आगे ना बढ़ाए जाने की मुख्य वजह ILT20 लीग का होना है। 2023 में शुरू होने वाली संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की ILT20 लीग में वह डेजर्ट वाइपर्स टीम के निदेशक की भूमिका में नजर आएंगे।

लारा बने नए हेड कोच
टॉम मूडी की जगह अब कैरेबियाई किंग ब्रायन चार्ल्स लारा टीम के नए हेड कोच बन गए हैं। 2022 के सीजन के लिए सनराइजर्स ने लारा को अपने साथ जोड़ लिया था। टूर्नामेंट के 15वें सीजन में वो टीम से साथ बतौर बल्लेबाजी कोच रहे। आईपीएल में बतौर हेड कोच की जिम्मेदारी ब्रायन लारा को पहली बार मिली है। बतौर बैटिंग कोच लारा ने इस साल टीम के लिए अच्छा काम किया था। टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी काफी जोरदर था। आईपीएल 2023 में फ्रेंचाइजी को उनसे खिताबी जीत की पूरी उम्मीद रहेगी।
🚨Announcement 🚨
The cricketing legend Brian Lara will be our head coach for the upcoming #IPL seasons. 🧡#OrangeArmy pic.twitter.com/6dSV3y2XU2— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) September 3, 2022

IPL-15 में हैदराबाद का प्रदर्शन
आईपीएल के 15वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने प्वॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर रही थी। 14 मैचों में से टीम ने 6 में जीत दर्ज की थी, जबकि 8 में हार का सामना करना पड़ा था। केन विलियमसन की कप्तानी वाली टीम भले ही आठवें स्थान पर रही हो, लेकिन टीम ने टूर्नामेंट के बीच लगातार 5 मैच जीतकर अन्य टीमों के खेमे में खलबली जरूर मचा दी थी।












Click it and Unblock the Notifications