PBKS के खिलाफ प्रदर्शन के बाद भी ब्रेट ली को पसंद आई अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी, आलोचकों को दिया करारा जवाब
IPL: ब्रेट ली ने कहा है कि हाल ही में पीबीकेएस के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बावजूद वह अर्जुन तेंदुलकर से काफी प्रभावित हुए हैं। दरअसल, पंजाब के खिलाफ मुंबई के तेज गेंदबाज अर्जुन ने अपने तीसरे और अंतिम ओवर में 31 रन दिए थे।

IPL 2023: मुंबई इंडियंस (MI) की टीम को पिछले मैच में खराब प्रदर्शन के कारण पंजाब किंग्स के हाथों 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम की 6 मैचों में ये तीसरी हार थी। इस दौरान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर भी काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने एक ओवर में 31 रन लुटाए। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ब्रेट ली ने अर्जुन तेंदुलकर का समर्थन किया है।
अर्जुन तेंदुलकर के सपोर्ट में उतरे ब्रेट ली
दरअसल, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने अर्जुन तेंदुलकर का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा है कि पिछले मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बावजूद वह मुंबई इंडियंस के इस तेज गेंदबाज से बहुत प्रभावित हुए हैं। अर्जुन इस सीजन में एमआई के लिए एक बड़ी खोज रहे हैं और युवा तेज गेंदबाज ने इस सीजन में पांच बार के चैंपियन के लिए काम किया है। एसआरएच पर जीत के दौरान अर्जुन को मैच का अंतिम ओवर फेंकने की जिम्मेदारी दी गई और उन्होंने एमआई को जीत दिलाई।
हालांकि, पीबीकेएस के खिलाफ मैच युवा खिलाड़ी के लिए खराब साबित हुआ। इस बीच हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने कहा कि वह एमआई के तेज गेंदबाज से बहुत प्रभावित हुए थे। उन्होंने कहा कि, 'मुझे लगता है कि वह काफी बेहतर कर रहे हैं, वह मुंबई इंडियंस के लिए शानदार फॉर्म में है। वह नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करा रहा है, वह गेंद को स्विंग करा रहा है। वह बीच के ओवरों के लिए काफी अनुकूल है और अनुभव के साथ वह डेथ ओवरों में गेंदबाजी का आनंद उठा रहा है, जिसके लिए मैं उसकी प्रशंसा करता हूं।'
ब्रेट ली ने दी आलोचनाओं पर ध्यान न देने की सलाह
ब्रेट ली ने आगे कहा कि, 'लोगों का काम है आलोचना करना। वह अभी 23 साल का है, उसके पास उसका अभी पूरा करियर पड़ा है। मेरी सलाह है कि उसे आलोचना पर ध्यान न दें और उनकी बाते बिलकुल न सुनें। उनके पिता के साथ भी शुरुआत में कुछ ऐसा ही हुआ था। अर्जुन भी धीरे-धीरे टीम में माहौल में घुल मिल जाएंगे। वह 140 किमी की रफ्तार से भी गेंद कर सकते हैं।
आलोचकों को बताया कीबोर्ड योद्धा
उन्होंने कहा कि, मुझे उसकी रफ्तार में कोई दिक्कत नहीं दिखती। मुझे पता है कि वह कितनी तेज गेंदबाजी कर सकता है। उसके पास सभी प्रतिभाएं और सभी सही गुण हैं, तो, मेरी सलाह होगी कि आप जो कर रहे हैं उसे करते रहें और उन लोगों की न सुनें जो उन पर निशाना साधने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि याद रखें कि सोशल मीडिया पर आलोचना करने वाले ज्यादातर लोगों ने अपने जीवन में कभी गेंद नहीं फेंकी है। वे कीबोर्ड योद्धा हैं।'












Click it and Unblock the Notifications