SRH के खिलाफ कांटे की टक्कर में दिल्ली को कैसे मिली जीत, मुकेश कुमार ने बताया लास्ट ओवर की सफलता का राज
दिल्ली और हैदराबाद के मैच के दौरान, डीसी के आखिरी ओवर में डेविड वार्नर ने मुकेश कुमार पर भरोसा जताया, मुकेश ने दिल्ली कैपिटल्स का भरोसा नहीं तोड़ा और शानदारी गेंदबाजी के दम पर टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।

IPL 2023, SRH vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 34वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 144 रन बनाए, जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 137 रन ही बना सकी। हालांकि, 19वें ओवर में लग रहा था कि, लास्ट ओवर में हैदराबाद इस मुकाबले को जीत सकती है, लेकिन मुकेश कुमार की कसी हुई गेंदबाजी ने ऐसा नहीं होना दिया।
दरअसल, डीसी के 29 वर्षीय गेंदबाज मुकेश कुमार ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मुकेश को कप्तान डेविड वार्नर ने मैच के अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी सौंपी, जहां उन्होंने 13 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया।
मुकेश कुमार ने बताया आखिरी ओवर में गेंदबाजी का राज
बंगाल के तेज गेंदबाज, जोकि पिछले आईपीएल सीजन में दिल्ली के साथ एक नेट गेंदबाज थे, उन्होंने अंतिम ओवर में सिर्फ 5 रन दिए, अपनी सटीक यॉर्कर के दम पर उन्होंने ये कमाल करके दिखाया। इस मुकाबले में मिली जीत को लेकर मुकेश कुमार ने अक्षर पटेल से बात करते हुए कहा कि उन्होंने दबाव में शांत रहने की पूरी कोशिश की।
दरअसल, मुकेश पर अतिरिक्त दबाव था, क्योंकि 144 के बचाव में ओवर-रेट पेनल्टी के कारण दिल्ली कैपिटल्स को 30-यार्ड सर्कल के बाहर केवल 4 फिल्डर लगाने की अनुमति थी। उन्होंने पटेल को बताया कि, 'मैं इस तरह के दबाव की स्थिति में खुद को शांत रखने की पूरी कोशिश करता हूं। अगर मेरी नसें नियंत्रण में हैं तो मैं अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित कर पाऊंगा।
मुकेश कुमार को आईपीएल 2023 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 5.5 करोड़ रुपये में खरीदा। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को उम्मीद है कि हैदराबाद में मैच जिताने का प्रयास उसे बाकी मैच में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। मुकेश ने 6 मैचों में केवल 5 विकेट लिए हैं और लगभग 10 रन प्रति ओवर दिए हैं।
मुकेश के साथ मजाक करते हुए अक्षर पटेल ने कहा कि, 'मैं प्रार्थना करता हूं कि आपको फिर से आखिरी ओवर फेंकने के लिए न मिले ताकि आपकी नसें नियंत्रण में रहें।' दरअसल, यह दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2023 सीजन की दूसरी जीत थी और पूर्व फाइनलिस्ट अभी भी अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। दिल्ली का अगला मुकाबला सनराइजर्स से होगा।












Click it and Unblock the Notifications