सिडनी के 15 रनों पर पर ढेर होने के बाद ब्रेट ली हुए अवाक, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

बिग बैश लीग में सिडनी थंडर की टीम स्टार खिलाड़ियों से सजी होने के बावजूद महज 15 रनों पर ऑल आउट हो गई जो किसी भी प्रकार के टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे कम स्कोर है।

Ben Stokes, Jofra Archer

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली हैरान हैं कि बिग बैश लीग में शुक्रवार को एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ सिडनी थंडन महज 15 रन पर कैसे आउट हो गई। स्ट्राइकर्स ने थंडर के सामने 140 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन सिडनी फ्रेंचाइजी अपने घरेलू मैदान पर अपने ही फैंस के सामने रेत की तरह उड़ गई। हैरत की बात है कि एलेक्स हेल्स और रिले रोसौव जैसे अनुभवी टी20 सितारों के होने के बावजूद, पावरप्ले के ओवरों में बल्लेबाजी ध्वस्त हो गई।

ये टी20 के इतिहास में सबसे कम टीम स्कोर दर्ज हुआ है जिसके बाद पूर्व तूफानी गेंदबाज ली ने थंडर को जमकर डांट पिलाई। डेली मेल ने बताया कि ली हैरान थे उनके पास शब्द नहीं थे जो इस प्रदर्शन का वर्णन कर सकें।

ली ने कहा, "मैं हैरान हूं, पूरी तरह से शब्दहीन हूं। यह सिडनी थंडर के लिए भयावह है। 15 का स्कोर। क्या वाकई में इतनी शानदार गेंदबाजी हुई? मैं अवाक हूं। स्ट्राइकर्स ने अभी तक वार्मअप भी नहीं किया है। मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। मैंने कभी ऐसा क्रिकेट का खेल नहीं देखा।"

ब्रैड हैडिन ने भी इस मामले पर टिप्पणी की और कहा कि सिडनी थंडर के लिए यह वास्तव में शर्मनाक था।

हैडिन ने कहा, "35 गेंदों में 15 रन पर आउट होना शर्मनाक है।"

उन्होंने कहा कि ट्रेवर बेलिस के रूप में फ्रेंचाइजी के पास इस समय सही कोच है लेकिन अभी रिजल्ट के बारे में तो बात ही मत कीजिए। हैडिन ने कहा कि उन्हें आगे बढ़ना चाहिए और बाकी टूर्नामेंट के बारे में सोचना चाहिए।

थंडर की इस हरकत ने बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ियों को भी हैरान कर दिया। इंग्लैंड टेस्ट कप्तान ने ट्विटर पर हैरानी जाहिर की। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर तो 15 ऑल आउट पर यकीन नहीं कर पा रहे थे।

यहां की सिडनी के ऊपर कहर बनकर टूटने वाले थ्रॉटोन को भी यकीन नहीं हो रहा है कि ये क्या हो गया है। उनका कहना है जिंदगी में पहले इसका अनुभव नहीं किया। इस जीत के बाद एडिलेड की टीम +4.375 के रन रेट के साथ टेबल में टॉप पर चली गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+