जिसे मान रहे थे भारतीय क्रिकेट का भविष्य, वो हुआ फ्लाॅप, मैक्कुलम को सताई चिंता

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 में कई ऐसे नए चेहरे चमक बिखेरते, जिन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा। तेज गेंदबाज उमरान मलिक उन चमकते युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। वहीं जो पहले से ही भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर चुके हैं, उनमें से कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन में इस सीजन में गिरावट आई है। जिन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा था वो बल्ले से संघर्ष करते दिखे। उन्हीं में से एक हैं वेंटकेश अय्यर, जो फ्लाॅप साबित हुए।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग, 3 टीमें हुईं बाहर, दो ने कर ली जगह पक्की

Recommended Video

    IPL 2022: Rajasthan Team को बड़ा झटका, धाकड़ बल्लेबाज लौटा घर, जानिए वजह | वनइंडिया हिंदी
    मैक्कुलम को सताई चिंता

    मैक्कुलम को सताई चिंता

    कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच ब्रैंडन मैक्कुलम भी ऑलराउंडर वेंकटेश के प्रदर्शन से नाखुश हैं। वह निराश हैं कि जिस खिलाड़ी ने आईपीएल के जरिए 7 महीनों में ही भारतीय टीम के लिए कई मैच खेले, वो लय खो रहा है। हालांकि, वेंकटेश आईपीएल 2022 के बचे बाकी मैचों के लिए टीम में मजबूत वापसी करने के लिए नेट्स में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 28 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ के मिली हार के बाद वेंकटेश अय्यर को टीम बाहर कर दिया गया था। यूएई में आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में सिर्फ 10 मैचों में 370 रन बनाकर दुनिया का ध्यान खींचने वाले महाराष्ट्र के ऑलराउंडर ने इस सीजन में संघर्ष किया है। वेंकटेश ने 9 मैचों में सिर्फ 132 रन बनाए हैं और टीम के लिए केवल 3 ओवर फेंके हैं।

    पिछले साल भारत में डेब्यू करने के बाद वेंकटेश अय्यर को फॉर्म के लिए संघर्ष करते देखना निराशाजनक है। आईपीएल 2021 में शानदार फाॅर्म और घरेलू क्रिकेट क्षमता के आधार पर चुने जाने के बाद वेंकटेश ने भारत के लिए 9 T20I और 2 ODI खेले। मैक्कुलम ने कहा, "हां, जाहिर है, वेंकटेश ने उतने रन नहीं बनाए जितने हम चाहते थे। हम एक ऐसी स्थिति में मजबूर हो गए जहां हमें अन्य विकल्पों की तलाश करनी पड़ी। यह किसी ऐसे खिलाड़ी के लिए निराशा भरी बात है जिसने पिछले 7-8 महीनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जो पिछली बार संयुक्त अरब अमीरात में बहुत खेला था।

    फॉर्म को वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं

    फॉर्म को वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं

    मैक्कुलम ने केकेआर को लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा 75 रनों से हराने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह उसके लिए भी थोड़ा निराशाजनक है। वो अभी नेट्स पर कड़ी मेहनत कर अपनी फॉर्म को वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं। वो निश्चित रूप से आने वाले मैचों के लिए बाहर नहीं बैठ सकते।" इसके अलावा, मैक्कुलम ने कहा कि वेंकटेश के पास अपने खेल को अगले स्तर तक ले जाने और यहां से लगातार प्रदर्शन करने का एक शानदार अवसर है।

    मैक्कुलम ने कहा, "यह उसका दूसरा साल है। टीमें थोड़ा अधिक होमवर्क करती हैं, इस टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी ऐतिहासिक रूप से ऐसा ही रहा है। यह वेंकटेश के लिए अपने खेल पर काम करने और सुधार करने, मजबूत वापसी करने का माैका है। वह एक वास्तविक प्रतिभा है, उसके कंधों पर जिम्मेदारी है। मुझे पता है कि वह अगला कदम उठाने और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।"

    ओपनिंग के लिए खिलाड़ियों को बदलना निराशाजनक

    ओपनिंग के लिए खिलाड़ियों को बदलना निराशाजनक

    आईपीएल 2022 में केकेआर के लिए ओपनिंग संयोजन के बारे में पूछे जाने पर मैक्कुलम ने कहा कि ओपनिंग के लिए खिलाड़ियों को बदलना निराशाजनक है, लेकिन यह भी कहा कि उनके सभी खिलाड़ी प्रशिक्षण में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। केकेआर ने सीजन की शुरुआत अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर के साथ बताैर ओपनर करवाई थी और अब तक 3 से अधिक सलामी जोड़ी उतर चुकी हैं। लखनऊ के खिलाफ विकेटकीपर बाबा इंद्रजीत और आरोन फिंच ने ओपनिंग की, लेकिन दोनों ही नाकाम रहे।

    बार-बार ओपनिंग जोड़ी बदलने पर मैक्कुलम ने हंसते हुए कहा, "यह एक बहुत अच्छा सवाल है। हम खुद इसका जवाब तलाश रहे हैं। अगर आप उन टीमों पर नजर डालें जो प्वाइंट्स टेबल में टाॅप 4 में हैं तो उनके ओपनरों ने ज्यादा रन बनाए हैं। तो ऐसा है कि हम ऐसा नहीं कर सके। दुर्भाग्य से, कुछ खिलाड़ी उस फॉर्म में नहीं हैं जो ओपनिंग के लिए सही हैं। हम बस थोड़ा सा फॉर्म खोज रहे हैं। ऐसा होता है, कभी-कभी। आपको कभी-कभी खिलाड़ियों को बदलना पड़ता है। यह थोड़ा निराशाजनक रहा है, लेकिन खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं, हम उनके प्रयास को दोष नहीं दे सकते हैं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+