ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले कैंसर की लड़ाई के बीच अस्पताल में भर्ती, बेटी ने कहा- चिंता की कोई बात नहीं

Brazil footballer Pele hospitalized एक तरफ फीफा विश्व कप 2022 में ब्राजील की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है तो वहीं ब्राजील के लोगों के लिए बुधवार का दिन एक बुरी खबर लेकर आया। दरअसल, ब्राजील के पूर्व और दिग्गज फुटबॉलर पेले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि पेले लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे हैं और आज भी उन्हें उसी बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेले की बेटी ने इस खबर की पुष्टि भी की है। हालांकि उन्होंने बताया है कि किसी तरह की कोई इमरजेंसी वाली बात नहीं है।

Pele hospitalized

पेले की बेटी ने दी जानकारी

Recommended Video

    Brazil के World Champion और महान फुटबॉलर Pele अस्पताल में हुए भर्ती | वनइंडिया हिंदी *News

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेले की बेटी ने कहा है कि पापा को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, चिंता की कोई बात नहीं है। पेले की बेटी ने कहा है कि मेरे पापा के बारे में मीडिया में कुछ खबरें चौंकाने वाली और चिंताजनक चल रही हैं। वो अभी ठीक हैं और अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए गए हैं। पेले ने कहा है कि नए साल पर वो लोगों के बीच रहेंगे।

    2021 में पेले का ट्यूमर निकाल दिया गया था

    ESPN Brasil की रिपोर्ट के मुताबिक, पेले को सामान्य सूजन के बाद अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गहन जांच के बाद अभी उनकी टेस्टिंग प्रक्रिया चल रही है। आपको बता दें कि 82 साल के पेले को कैंसर था और 2021 में उनके ट्यूमर को निकाल दिया गया था और तब से वो नियमित जांच के लिए अस्पताल आते-जाते रहते हैं।

    आपको बता दें कि पेले ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अपने देश ब्राजील को तीन बार विश्व चैंपियन बनाया है। उनके रहते ब्राजील ने 1958, 1962 और 1970 में विश्व कप जीता। 1958 में सूडान के खिलाफ विश्व कप फाइनल में दो गोल दागे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+