IPL 2025 के बीच Delhi Capitals को बायकॉट करने की मांग! एक फैसले से मचा बवाल, गुस्से में फैंस
IPL 2025, Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम में शामिल किया है। जैक फ्रेजर मैकगर्क की जगह मुस्तफिजुर रहमान को बाकी बचे हुए मुकाबले के लिए टीम का हिस्सा बनाया गया है। इस फैसले के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के चयन को लेकर आलोचना की और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने लिया बड़ा फैसला (IPL 2025, Delhi Capitals)
दिल्ली कैपिटल्स ने यह फैसला तब लिया जब आईपीएल 2025 के बाकी बचे 17 मैचों का शेड्यूल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी किया गया है। यह घोषणा भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद हुई है और आगामी 17 मई से आईपीएल के मुकाबले फिर से शुरू होंगे। मुस्तफिजुर रहमान एक अनुभवी गेंदबाज हैं जिससे टीम को फायदा मिलने की उम्मीद है।

मुस्तफिजुर रहमान को लेकर मचा बवाल
दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन इस सीजन अब तक मिला जुला रहा है। टीम 13 अंक के साथ इस समय प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद है। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। मुस्तफिजुर रहमान के शामिल करने के घोषणा के तुरंत बाद कई यूजर्स ने एक्स और इंस्टाग्राम पर दावा किया कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में बांग्लादेशी खिलाड़ी का चयन करना असंवेदनशील है।
फैंस ने किया टीम को ट्रोल
कई पोस्ट में बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का जिक्र किया गया, जिसमें पड़ोसी देश के खिलाड़ी को साइन करने के फ्रैंचाइज़ के कदम पर सवाल उठाया गया। दिल्ली के इस फैसले के बाद हैशटैग #BoycottDelhiCapitals ट्रेंड करने लगा, जिसमें फैंस ने दिल्ली से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। कुछ यूजर्स ने आईपीएल अधिकारियों को टैग करके उनसे मामले की जांच करने का आग्रह भी किया।
मुस्तफिजुर रहमान ने पिछले सीजन लिए थे इतने विकेट
सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं के बीच मुस्तफिजुर रहमान को लेकर अभी चर्चाओं का माहौल गर्म है। रहमान बांग्लादेश के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक रहे हैं और उन्होंने आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने सिर्फ नौ मैचों में 14 विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स में उनकी वापसी से उनकी गेंदबाजी लाइनअप मजबूत होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications