Border Gavaskar Trophy: भारत ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराएगा, दिग्गज ने कर दी सबसे बड़ी भविष्यवाणी

Border-Gavaskar Trophy 2024-25 Sunil Gavaskar: महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पर 3-1 से जीत दर्ज करने में कामयाब होगी। यह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज नवंबर 2024 से जनवरी 2025 तक खेली जाएगी।

दिग्गज ने कर दी सबसे बड़ी भविष्यवाणी

गावस्कर ने संडे मिड-डे के लिए लिखे कॉलम में अपने विचार शेयर करते हुए लिखा कि यह निश्चित रूप से एक रोमांचक सीरीज होगी, क्योंकि दोनों टीमों में प्रतिभा है। इसके साथ ही यह सीरीज दिखाएगा कि टेस्ट मैच क्रिकेट हमारे प्रिय खेल का सर्वश्रेष्ठ फॉर्मेट क्यों है। मेरी भविष्यवाणी है कि भारत 3-1 से जीतेगा।

Border-Gavaskar Trophy 1

पिछले कुछ सालों से भारत का रहा है दबदबा

हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मुकाबलों में भारतीय टीम का दबदबा रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो टेस्ट सीरीज़ जीती हैं और कुल मिलाकर पिछली चार सीरीज़ जीती हैं। यह दमदार रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम पर अपने घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव डालने का काम करेगी।

क्या है ऑस्ट्रेलिया की कमजोरी

गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा कमज़ोरियों की ओर इशारा किया। खास तौर पर उनकी बल्लेबाजी लाइनअप में कई तरह की समस्याएं नजर आती है। उन्होंने बताया कि द टॉप ऑर्डर में एक खालीपन आ गया है। इसके अलावा टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज भी लगातार बेहत प्रदर्शन करने में अब तक कामयाब नहीं हो सके हैं।

दोनों टीमों के लिए चुनौतियां

भारत की हालिया सफलताओं के बावजूद गावस्कर ने माना कि भारत अक्सर SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में आयोजित विदेशी सीरीजों में धीमी शुरुआत करता है। पहला टेस्ट मैच सीरीज की लय तय करने के लिए महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सीरीज से पहले फर्स्ट क्लास मैच न खेलने और कुछ टेस्ट मैचों के बीच एक सप्ताह का अंतराल होने से भारत की तैयारी प्रभावित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+