WPL 2026 को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन शुरू होगा टूर्नामेंट, सिर्फ दो शहरों में होंगे मुकाबले

WPL 2026: महिला वर्ल्ड कप का फाइनल मैच मुंबई में खेला गया था और अब एक बार फिर से यह इस शहर में महिला क्रिकेट होने वाला है। महिला प्रीमियर लीग नवी मुंबई स्थित इस स्टेडियम में मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की डेट्स को लेकर खबर सामने आई है।

महिला प्रीमियर लीग इस बार सिर्फ दो ही मैदानों पर खेला जा सकता है। मुंबई के अलावा दूसरा वेन्यू बड़ौदा हो सकता है। इवेंट दो लेग में आयोजित कराया जाएगा और इसकी शुरुआत जनवरी में ही होने की संभावना है। अगला साल काफी व्यस्त रहने वाला है।

wpl 2026

योजना में कोई बदलाव न हुआ तो टूर्नामेंट का दूसरा चरण और फाइनल बड़ौदा के कोटांबी स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि बड़ौदा में मुकाबले करीब 16 जनवरी से शुरू होंगे, क्योंकि 11 जनवरी को शहर में भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच पुरुषों का वनडे पहले से तय है।

क्रिकबज के अनुसार वेन्यू के बारे में बीसीसीआई के अंदर ही चर्चा हुई है। टीम मालिकों को फ़िलहाल कुछ बताया नहीं गया है। पाँचों टीमों को वेन्यू के बारे में जानकारी महिला प्रीमियर लीग की नीलामी के दौरान दी जाएगी। यह नीलामी प्रक्रिया 27 नवंबर को दिल्ली में होनी है।

यह भी सामने आया है कि टूर्नामेंट 7 जनवरी से लेकर 3 फरवरी के बीच खेला जा सकता है। पिछली बार इसका आयोजन फरवरी और मार्च में किया गया था। इस बार टी20 वर्ल्ड कप भी होना है। उस समय विंडो खाली नहीं होगी और बाद में आईपीएल आ जाएगा।

एक और कारण यह भी है कि जनवरी को महिला प्रीमियर लीग के लिए स्थायी विंडो के माना गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्डों के बीच इसके लिए सहमति बन गई है। इससे आईसीसी या अन्य इवेंट्स से इसका कोई टकराव नहीं होगा। महिला प्रीमियर लीग का पिछला सीजन मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया था। दिल्ली कैपिटल्स को पराजित करते हुए मुंबई ने दूसरी बार टाइटल अपने नाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+