IND vs SL: श्रीलंका को लगा एक और बड़ा झटका, 24 घंटों में दूसरा खिलाड़ी भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर

IND vs SL: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले श्रीलंकाई टीम की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। श्रीलंकाई टीम का एक खिलाड़ी सीरीज से बाहर हुआ था और 24 घंटे बाद दूसरा खिलाड़ी भी बाहर हो गया है। पहले टी20 से एक दिन पहले यह खबर अच्छी नहीं है।

एक दिन पहले ही अनुभवी तेज गेंदबाज दुश्मंथा चमीरा बाहर हो गए थे। इसके बाद अब एक और बेहतरीन खिलाड़ी के बाहर होने की खबर सामने आई है। दो दिनों के अंतराल में ही दो खिलाड़ी बाहर होने से टीम को दोहरा झटका लगा है। रिप्लेसमेंट की जानकारी भी सामने आई है।

sri lanka team

दरअसल सीरीज से बाहर होने वाले दूसरे खिलाड़ी नुवान तुषारा हैं। अभ्यास के दौरान उनको चोट लग गई और बाहर होना पड़ा है। भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए ही यह अभ्यास सेशन चल रहा था। फील्डिंग करने के दौरान उनके अंगूठे में चोट लग गई थी।

हालांकि चोट गेंदबाजी करने वाले हाथ में नहीं लगी थी लेकिन दूसरे हाथ में लगी चोट भी इतनी थी कि वह इसके साथ खेल नहीं सकते थे। इस वजह से उनको बाहर होना पड़ा। उनकी जगह रिप्लेसमेंट के लिए दिलशान मधुशंका को टीम में शामिल करने की खबरें सामने आई हैं।

तुषारा का बाहर होना श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा झटका कहा जा सकता है। हाल ही में समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने धांसू गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा शिकार किये थे। भारत के खिलाफ सीरीज में भी उनसे बेहतरीन गेंदबाजी की उम्मीद की जा रही थी।

वर्ल्ड कप में तुषारा ने 3 मुकाबलों में 5.62 की इकोनॉमी से आठ विकेट लिए थे, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/18 का रहा था। दुष्मंथा चमीरा बीमारी के कारण बाहर हुए थे, इसके बाद तुषारा का बाहर होना श्रीलंकाई टीम के लिए शुभ संकेत नहीं है। अब टीम की गेंदबाजी की धार भी कमजोर हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+