Sudip Gharami: 299 के फेर में फंसा बंगाल का टाइगर, 254 साल बाद किसी भारतीय के साथ हुआ ऐसा
Bengal Sudip Gharami Record: बंगाल के युवा बल्लेबाज सुदीप कुमार घरामी (Sudip Gharam) ने घरेलू क्रिकेट में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसे शायद ही कोई बल्लेबाज पाना चाहेगा। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए सुदीप महज एक रन से अपने तिहरे शतक से चूक गए। कल्याणी स्थित बंगाल क्रिकेट अकादमी मैदान पर सोमवार को वह 299 रन के स्कोर पर आउट हुए, जिससे उनका नाम क्रिकेट इतिहास के एक अनलकी क्लब में दर्ज हो गया।
ऐसा रहा था मैच का हाल (Bengal Sudip Gharami Record)
आंध्र प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 295 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बंगाल ने अपनी पहली पारी में 629 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बंगाल को पहली पारी के आधार पर 334 रनों की विशाल बढ़त हासिल हुई है। अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी वाली यह टीम अब सेमीफाइनल की दहलीज पर है, क्योंकि ड्रॉ की स्थिति में भी पहली पारी की बढ़त के आधार पर बंगाल अगले दौर में प्रवेश कर जाएगा।

सुदीप घरामी के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड
सुदीप घरामी इस पारी के मुख्य सूत्रधार रहे। उन्होंने 596 गेंदों का सामना करते हुए धैर्य और तकनीक का शानदार नमूना पेश किया। सुदीप के अलावा विकेटकीपर शाकिर गांधी (95), सुमंत गुप्ता (81) और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (53) ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। सुदीप घरामी प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 254 साल पुराने इतिहास में 299 के स्कोर पर पारी समाप्त करने वाले दुनिया के महज पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।
इतिहास के पहले भारतीय बने सुदीप
हालांकि इस सूची में महाराष्ट्र के शांतनु सुगवेकर का नाम पहले से शामिल था, लेकिन सुदीप घरामी 299 के स्कोर पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। सुगवेकर और डॉन ब्रैडमैन दोनों ही अपनी पारियों में 299 रन पर नाबाद रहे थे क्योंकि उनकी टीम के सभी विकेट गिर चुके थे। सुदीप को आंध्र प्रदेश के शेख रशीद ने आउट कर उनके तिहरे शतक का सपना तोड़ दिया। इस खास लिस्ट की शुरुआत महान सर डॉन ब्रैडमैन ने साल 1932 में की थी। उनके बाद न्यूजीलैंड के दिग्गज मार्टिन क्रो ने टेस्ट क्रिकेट में यह स्कोर बनाया था।
299 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
सर डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया, 1932)
शांतनु सुगवेकर (महाराष्ट्र, 1989)
मार्टिन क्रो (न्यूजीलैंड, 1989)
एम.जे. पॉवेल (ग्लेमोर्गन, 2006)
सुदीप घरामी (बंगाल, 2026)












Click it and Unblock the Notifications