IND vs PAK: फैंस से नहीं हो रहा चंद घंटों का इंतजार, सचिन तेंदुलकर ने भी शेयर कर दी खास तस्वीर
सोशल मीडिया पर भारत-पाकिस्तान मैच से पहले कई तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं। इसी बीच दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी एक पोस्ट शेयर की है।
नई दिल्ली, 28 अगस्त: एशिया कप 2022 का वह दिन आ ही गया जिसका लगभग हर क्रिकेट प्रेमी को बेसब्री से इंतजार था। आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। फैंस के साथ ही पूर्व क्रिकेटर भी इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मैच से पहले कई तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं। इसी बीच दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी एक पोस्ट शेयर की है।

सचिन ने शेयर की खास तस्वीर
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 2003 विश्वकप में विजय के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने की तस्वीर शेयर की है। इस मुकाबले में उन्होंने 98 रनों की पारी खेली थी। इस तस्वीर के साथ ही महान क्रिकेटर ने कैप्शन में लिखा, आज रात को होने वाले भारत पाकिस्तान मैच का इंतजार कर रहा हूं। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी अपने खिलाड़ियों को तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बाबर आजम के साथी फोन देख रहे थे। जोमैटो ने उस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, आज रात का क्या प्लान है? जोमैटो ने हैशटैग में बर्गर और पिज्जा भी लिखा।
Waiting for the #INDvsPAK match tonight!🏏 #AsiaCup2022 pic.twitter.com/LCpOS7GwFY
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 28, 2022

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
- पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, हैदर अली, खुशदिल शाह, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, केएल राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, आवेश खान, युजवेंद्र चहल।
- पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हैदर अली, खुशदिल शाह, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन
सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। 15 नवंबर 1989 को इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 34 हजार 357 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 15921, वनडे में 18426 और टी20 इंटरनेशनल में 10 रन बनाए हैं। इसके साथ ही तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक जड़े हैं। उन्होंने टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 46, वनडे में 154 और टी20 इंटरनेशनल में 1 विकेट भी अपने नाम किया है।












Click it and Unblock the Notifications