Asia Cup 2023: अटारी-वाघा बॉर्डर पहुंचे BCCI के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, पाकिस्तान दौरे को लेकर किया बड़ा खुलासा
Asia Cup 2023: बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला एशिया कप के लिए पाकिस्तान रवाना हो चुके हैं। बीसीसीआई के दोनों अधिकारी पाकिस्तान के दौरे पर सोमवार को पंजाब के अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचे। उनके मंगलवार के मैच के लिए गद्दाफी स्टेडियम में मौजूद रहने की संभावना है।
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) और अन्य क्रिकेट बोर्डों के सदस्यों को मेगा इवेंट में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया गया, जिसके बाद बिन्नी और शुक्ला पाकिस्तान की यात्रा पर रवाना हुए हैं।पाक यात्रा को लेकर शुक्ला ने स्पष्ट किया कि उनका दो दिवसीय दौरा राजनीतिक कारणों से नहीं बल्कि पूरी तरह से क्रिकेट के लिए है।

उन्होंने कहा कि, 'यह दो दिवसीय यात्रा पूरी तरह से क्रिकेट के दृष्टिकोण से है, इसमें कुछ भी राजनीतिक नहीं है, एक रात्रिभोज का आयोजन किया गया है और तीन टीमें वहां होंगी- पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश।' जबकि बिन्नी, जो 2006 के बाद अपनी पहली पाकिस्तान यात्रा कर रहे हैं, इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।'
यह पूछे जाने पर कि भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा क्यों नहीं किया और भविष्य में ऐसे दौरे की संभावना क्या है, राजीव शुक्ला ने कहा कि, 'हम सरकार की सलाह के अनुसार चलेंगे, सरकार जो भी तय करेगी हम वही करेंगे।'
दरअसल, एशिया कप 30 अगस्त से 17 सितंबर के बीच पाकिस्तान और श्रीलंका में आयोजित किया जा रहा है। पाकिस्तान ग्रुप ए में नेपाल और भारत के साथ है। इसके अलावा बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका ग्रुप बी में हैं।पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट का पहला मैच 30 अगस्त को मुल्तान में नेपाल के खिलाफ खेला था, जहां उन्होंने एक बड़ी जीत दर्ज की।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह ने 19 जुलाई को एशिया कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा की। टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान पहले ही 2 सितंबर को एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं, जिसमें भारत ने पहली पारी में बोर्ड पर कुल 266 रन बनाए थे।
हालांकि, कैंडी में बारिश के कारण खेल पूरी तरह से रद्द हो गया और दोनों टीमों एक-एक अंक से ही संतोष करना पड़ा। टीम इंडिया आज अपना अंतिम ग्रुप मैच नेपाल के खिलाफ पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेल रही है।।












Click it and Unblock the Notifications