Virat Kohli को देख दूसरे खिलाड़ियों से हाथ मिलाना भूल गए जय शाह! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रिएक्शन; Video
ICC T20 WC 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के विजेता घर लौट आए हैं। चैंपियन टीम की घर वापसी के बाद से पूरे देश में जश्न का माहौल है। टूर्नामेंट में भारत की जीत के इतिहास में टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां बीसीसीआई (BCCI) सचिव जय शाह विराट कोहली को निहारते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली निस्संदेह दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेटरों और एथलीटों में से एक हैं।

पिछले कुछ वर्षों में 35 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने ब्रांड और मैदान पर प्रदर्शन के माध्यम से विश्व क्रिकेट में सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक के रूप में ख्याति अर्जित की है। कोहली के प्रभाव का एक और ऐसा ही उदाहरण टी20 विश्व कप 2024 समारोह के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिला। जब पूरी टीम बीसीसीआई द्वारा उन्हें दिए गए चेक को लेने के लिए मंच पर आई, तो बोर्ड के सचिव जय शाह का वायरल वीडियो ने लोगों का ध्यान खींच लिया।
ये भी पढ़ें- 'ये लोग चाहते थे इंडिया हारे,' वर्ल्ड कप Final के दिन प्रेस बॉक्स में मौजूद युवक ने किया सबसे बड़ा खुलासा
वीडियो में देखा जा सकता है कि बोर्ड टीम के सदस्य एक-एक करके सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हैं, इस बीच जय शाह विराट कोहली से हाथ मिलाने के बाद उस पल में खो गए और कुछ देर के लिए अन्य खिलाड़ियों से हाथ मिलाना भूल गए, और कोहली से उनकी नजर नहीं हटी। उस पल की ये क्लिप अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
ये भी पढ़ें- Video: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सामने आया टीम इंडिया का वीडियो, PM ने युजवेंद्र चहल के जमकर लिए मजे!












Click it and Unblock the Notifications