'ये लोग चाहते थे इंडिया हारे,' वर्ल्ड कप Final के दिन प्रेस बॉक्स में मौजूद युवक ने किया सबसे बड़ा खुलासा
T20 WC 2024, Team India Return: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के विजेता घर लौट आए हैं। चैंपियन टीम की घर वापसी पर देश में जश्न का माहौल है। दिल्ली एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत के बाद, कप्तान रोहित शर्मा की टीम इंडिया आज, 4 जुलाई को पीएम मोदी से मिलने पहुंची, जहां उनकी प्रधानमंत्री के साथ काफी चर्चा हुई। भारत की जीत के जश्न के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया है।
हैरान करने वाला खुलासा
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 204 कवर करने गए आज तक के खेल पत्रकार विक्रांत गुप्ता के एक साथी ने जो कुछ भी बताया वो वाकई हैरान करने वाला था। उनके साथी ने अपने आंखों देखा हाल बंया करते हुए बताया कि ऐसे बहुत लोग थे जो चाहते थे कि फाइनल में टीम इंडिया की हार हो।

वर्ल्ड कप में भारत की हार चाहते थे लोग
वायरल वीडियो में विक्रांत के साथ बैठे उनके एक साथी ने बताया कि, मुझे लगता है कि भारत वर्ल्ड कप जीत को डिजर्व करता था, जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की जिस तरह से उन्होंने खेला है, और जैसा आपने कहा कि आलोचना होगी, मैं अभी भी देख रहा था। कई लोग मजे ले रहे थे।
फाइनल के दिन का बताया आंखों देखा हाल
उन्होंने उस वक्त का हाल बताया जब वे फाइनल के दिन प्रेस बॉक्स में थे। उन्होंने कहा कि, 'इंडियन टीम के प्रेस बॉक्स में हम थे, मैं एक चीज बोलना चाहूंगा, मैंने देखा है कि लोग हैं न मैं ऐसा कहने के लिए पहले ही माफी चाहता हूं, लेकिन वो इंडिया टीम से जलते हैं।'
उन्होंने आगे कहा कि, मैंने देख लिया ये चाहते थे कि इंडियन टीम हारे। क्या है ये इंग्लिश सारे उस वक्त बड़े खुश हो रहे थे जब साउथ अफ्रीका अच्छा कर रहा था। उनको बड़े मजे आ रहे थे, क्योंकि वे चाहते थे इंडिया नीचे गिरे, मुझे तो बहुत खुशी हुई ये वर्ल्ड कप इंडियन टीम ने जीता है।'
विक्रांत के साथी ने आगे कहा कि, 'उसके बाद मैंने वो चेहरे देखे न, हालांकि सब एक तरह से हमारे दोस्त भी हैं अलग-अलग देशों के दोस्त हैं। उनके चेहरे देखकर मुझे बड़ा मजा आया, क्योंकि पिछले पांच-छह दिनों से ये लोग जो कर रहे थे और पता है तालियां बज रही थीं। जब इंडियन टीम की दो या तीन विकट गईं। एक इंग्लैंड टीम के पत्रकार मेरे पीछे थे जोकि भारत के विकेट गिरते देख काफी खुश थे।'
ये भी पढ़ें- Video: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सामने आया टीम इंडिया का वीडियो, PM ने युजवेंद्र चहल के जमकर लिए मजे!
हालांकि, इस बात में कोई संदेह नहीं है कि टीम इंडिया की जीत हर किसी को रास नहीं आई होगी, लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने 11 साल के इंतजार के बाद ट्रॉफी के साथ भारत वापसी की है। भारने साल 2013 में आखिरी बार कोई आईसीसी खिताब जीता था। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की जीत से पूरे भारत में जश्न का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications