Video: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सामने आया टीम इंडिया का वीडियो, PM ने युजवेंद्र चहल के जमकर लिए मजे!
Team India Return: रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आवास पर नाश्ते पर मुलाकात की। एक घंटे तक चली मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने टी20 विश्व कप विजेता टीम को बधाई दी। इस दौरान पीएम का रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के साथ हंसी-मजाक का वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम सुबह 11 बजे लोक कल्याण मार्ग स्थित 7 नंबर होटल पहुंची। जहां पीएम ने पूरी टीम का जोश के साथ स्वागत किया। इसके साथ ही पीएम ने ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचाई। इसके बाद टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ बातचीत की।

चहल के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए पीएम मोदी
पीएम मोदी ने इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा के अलावा टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ समेत अन्य खिलाड़ियों के साथ भी चर्चा की। वीडियो में एक पल ऐसा आता है, जब पीएम मोदी हंसी-मजाक के मूड़ में नजर आते हैं। एएनआई द्वारा शेयर किए गये वीडियो में पीएम मोदी युजवेंद्र चहल के साथ किसी बात को लेकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
यहां देखें वीडियो
खुली बस में होगा रोड शो
रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि बारबाडोस में टी20 विश्व कप की जीत उन्हें भविष्य के टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगी। फिलहाल टीम इंडिया मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है, जहां नरीमन पॉइंट से एक खुली बस में रोड शो होगा। विजय बस परेड के बाद वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications