टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत के बाद जय शाह की एक और भविष्यवाणी! बताया अब किसकी कप्तानी में जीतेगा भारत

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने रविवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और बाकी खिलाड़ियों को हाल ही में संपन्न टी20 विश्व कप 2024 में शानदार जीत के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने एक नई भविष्यवाणी के साथ फैंस को एक बड़ी खुशखबरी भी दे दी है।

इन दिग्गजों को समर्पित की वर्ल्ड कप की जीत
शाह ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत को रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के साथ-साथ निवर्तमान कोच द्रविड़ को समर्पित किया। तीनों सीनियर खिलाड़ी अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि उन्होंने विश्व कप जीत के बाद सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास की घोषणा की थी।

Jay Shah Rohit Sharma

भारतीय क्रिकेट टीम के साथ द्रविड़ का कोचिंग कार्यकाल भी बारबाडोस में समाप्त हो गया, क्योंकि उन्होंने 11 साल के अंतराल के बाद भारत को आईसीसी ट्रॉपी दिलाकर शानदार तरीके से विदा ली।

रोहित शर्मा ही संभालेंगे टेस्ट और वनडे की कप्तानी
शाह ने वीडियो में पुष्टि की कि रोहित टेस्ट और वनडे में भारत की कप्तानी करना जारी रखेंगे। शाह ने कहा कि, 'मैं इस जीत को राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को समर्पित करना चाहता हूं। इस जीत के बाद अगला पड़ाव 2025 डब्ल्यूटीसी फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी है।'

जय शाह ने की बड़ी भविष्यवाणी
उन्होंने आगे कहा कि, 'मुझे पूरा भरोसा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में हम डब्ल्यूटीसी फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी जीतेंगे।' 34 वर्षीय शाह ने पिछले साल अहमदाबाद में एक समारोह के दौरान यही वादा किया था, जब उन्होंने कहा था कि टी20 विश्व कप में रोहित की कप्तानी में बारबाडोस में भारतीय झंडा फहराया जाएगा।

ये भी पढ़ें- गौतम गंभीर ही बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच? KKR से विदाई की तैयारी ने खोल दिया राज! जानें नया अपडेट

फाइनल में सच साबित हुई पिछली भविष्यवाणी
ब्रिजटाउन में फाइनल जीतने के बाद रोहित ने ठीक यही किया। रोहित ने जब भारतीय तिरंगा लेकर मैदान पर लगाया तो शाह भी मौजूद थे। अगले साल आईसीटी और डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद उनसे पाकिस्तान और लॉर्ड्स में भी ऐसा ही करने की उम्मीद की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+