बड़ी खबर: BCCI ने सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति को किया बर्खास्त, पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा थे इसके अध्यक्ष

BCCI sacks senior national selection committee टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक सख्त कदम उठाया है। दरअसल, बोर्ड ने शुक्रवार को पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा की अगुवाई वाली सीनियर चयन समिति को बर्खास्त कर दिया। इस चयन समिति में चेतन शर्मा के अलावा पूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी, देवाशीष मोहंती और हरविंदर सिंह थे। इस फैसले के बाद बोर्ड ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बोर्ड ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।

Recommended Video

    BCCI ने बर्खास्त की Selection Committee, World Cup की हार से नाराज है बोर्ड | वनइंडिया हिंदी*Cricket
    BCCI sacks national selection committee

    नेशनल सेलेक्टर्स (सीनियर मेन) के लिए पात्रता शर्तें यह हैं-

    - पांच पदों के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
    - उम्मीदवारों को 7 टेस्ट मैच या
    - 30 फर्स्ट क्लास मैच या
    - 10 वनडे और 20 फर्स्ट क्लास टेस्ट मैच खेले हों।
    - साथ ही उम्मीदवार को संन्यास लिए कम से कम 5 साल से अधिक का समय हो गया है।
    - इसके अलावा उम्मीदवार विशेष किसी भी क्रिकेट कमेटी का सदस्य न हो।
    - आवेदनकर्ता को अपना आवेदन 28 नवंबर शाम 6 बजे तक भेज सकते हैं। फॉर्म बीसीसीआई की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

    और भी सख्त फैसले ले सकता है बोर्ड

    आपको बता दें कि चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली चयन समिति के कार्यकाल के दौरान भारत पिछले साल टी20 विश्व कप में नॉकआउट राउंड तक भी नहीं पहुंचा था और इस साल टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत इंग्लैंड से हारकर बाहर हो गया था। इस शर्मनाक हार के बाद से ही भारतीय क्रिकेट में बदलाव की मांग उठ रही है। बोर्ड ने चयन समिति को बर्खास्त कर यह संकेत दे दिए हैं कि आने वाले दिनों में और भी चौंकाने वाले फैसले देखने को मिल सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+