गौतम गंभीर को कोच बनते ही लगा पहला झटका, कोचिंग स्टाफ के लिए BCCI ने उनके 4 लोग किये ख़ारिज

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गौतम गंभीर की उस सिफारिश को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच के तौर पर मोर्केल को नियुक्त करने की मांग की थी। इस फैसले से नए प्रमुख और क्रिकेट बोर्ड के बीच टकराव की संभावना को बल मिला है।

दक्षिण अफ़्रीका के तेज़ गेंदबाज़ एम मोर्कल ने पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान गेंदबाज़ी कोच के तौर पर काम किया था। वे वर्तमान में आईपीएल फ़्रैंचाइज़ लखनऊ जायंट्स से जुड़े हुए हैं। सीसीसीआई के हालिया फ़ैसले के बाद गंभीर को अपना स्टाफ चुनने में परेशानी हो सकती है।

gautam gambhir

राहुल द्रविड़ और रवि शास्त्री को अपना कोचिंग स्टाफ चुनने के लिए फ्री हैण्ड मिला था लेकिन गंभीर के मामले में ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। विनय कुमार और एल बालाजी का नाम गेंदबाजी कोच के लिए खारिज होने के बाद गंभीर ने मोर्कल को तीसरे विकल्प के रूप में सुझाया था।

रिपोर्टस के अनुसार फील्डिंग कोच के लिए रयान टेन डोसकाटे और जोंटी रोड्स का नाम भी बीसीसीआई ने खारिज कर दिया है। सिर्फ अभिषेक नायर के नाम पर बोर्ड ने मना नहीं किया। पांच में से चार नामों को बोर्ड ने खारिज कर दिया। यह गौतम गंभीर के लिए एक बड़ा झटका माना जा सकता है।

अभिषेक नायर फ़िलहाल केकेआर के साथ हैं। आईपीएल में केकेआर ने गौतम गंभीर और नायर की कोचिंग में खिताब जीता था। ऐसे में नायर के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि अन्य स्टाफ मेम्बर कौन होंगे। कुछ खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि बीसीसीआई जहीर खान को गेंदबाजी कोच बनाना चाहती है।

श्रीलंका दौरा शुरू होने में अब महज दस दिनों का समय बचा है। टी20 कप्तान भी चुना जाना है, इसके अलावा टीमों की घोषणा होनी है और कोचिंग स्टाफ भी चुना जाना है। टीम इंडिया को चुनने के लिए बीसीसी सलेक्टर्स की मीटिंग गुरुवार को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+