भारत बनाम बांग्लादेश के टेस्ट मैच से पहले मिली धमकी, अब सीरीज को लेकर BCCI ने दिया रिएक्शन
India vs Bangladesh Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से शुरू होने वाली है, जिसका पहला मैच चेन्नई के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरा कानपुर में खेला जाएगा। हालांकि, दूसरे मैच को लेकर हिंदू महासभा ने धमकी दी है और इसे रद्द करने की मांग की है, जिसके बाद अब बीसीसीआई का रिएक्शन आया है।
तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा मैच
इन धमकियों के बावजूद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुष्टि की है कि मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि, 'हम इस मामले में संबंधित अधिकारियों से भी बात कर रहे हैं। हालांकि, हम मैच को वहां आयोजित करवाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। स्टेडियम हमारा (टीम का) और दर्शकों का स्वागत करने के लिए तैयार है। यह (टेस्ट मैच) कानपुर में ही होगा और कहीं और नहीं। कानपुर ही नहीं, बल्कि अन्य स्थलों पर भी नजर रखी जा रही है।'

दूसरे टेस्ट के लिए स्थल बदलने की कोई योजना नहीं
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि विरोध की धमकियों के बावजूद भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के लिए स्थल बदलने की कोई योजना नहीं है। बीसीसीआई अधिकारी ने स्पोर्ट्स तक को बताया कि कानपुर में 27 सितंबर से खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।
दक्षिणपंथी संगठन हिंदू महासभा द्वारा दी गई धमकी के बाद चिंताएं पैदा हुईं, जिसने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ कथित हिंसा के जवाब में बांग्लादेश टीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी थी। संगठन ने अपने प्रदर्शन के लिए खास तौर पर कानपुर टेस्ट को निशाना बनाया है।
ये भी पढ़िए- 'मर्द पसंद करके प्यार करता है और लड़की,' हसीन जहां ने सरेआम बताई मोहम्मद शमी के साथ रिश्ते की सच्चाई?
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि, 'मैच कहीं और नहीं जा रहा है- यह कानपुर में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, हम कानपुर और अन्य स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों पर नज़र रखना जारी रखेंगे।' भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ 19 सितंबर को चेन्नई में शुरू होने वाली है, जबकि दूसरा मैच 27 सितंबर को कानपुर में होगा।












Click it and Unblock the Notifications