अजीत अगरकर को चीफ सिलेक्टर बनाने के लिए BCCI ऑफर कर रहा है बढ़ी हुई सैलरी, जानिए फिलहाल कितने हैं पैसे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही नए चीफ सिलेक्टर की नियुक्ति करने जा रहा है जिसमें अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) का नाम सबसे आगे चल रहा है। कुछ समय पहले वीरेंद्र सहवाग का नाम भी काफी चर्चाओं में था लेकिन भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने ऐसी बातों से इंकार कर दिया था।

माना जा रहा था कि वीरेंद्र सहवाग जैसे कद के खिलाड़ी को चीफ सिलेक्टर बनाने के लिए कम से कम 4 से 5 करोड रुपए का सालाना वेतन तय करना होगा। फिलहाल समस्या यह है कि बीसीसीआई मौजूदा समय में अपने चीफ सिलेक्टर को 1 करोड़ रुपए सालाना की सैलरी देता है।

Ajit Agarkar the chief selecto

निश्चित तौर पर यह भी एक बड़ी रकम है, लेकिन किसी बड़े पूर्व क्रिकेटर को लेने के लिए छोटी ही है। भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी विज्ञापन, आईपीएल में टीमों के साथ अपनी भूमिकाएं, कमेंट्री, खेल विश्लेषण आदि जैसी चीजों से साल में एक करोड़ से काफी अधिक पैसे कमा लेते हैं। इस समय चीफ सिलेक्टर के अलावा जो बाकी सिलेक्शन पैनल के मेंबर हैं, उनको नब्बे लाख रूपए सालाना वेतन मिलता है।

इसलिए नाम ना बताने की शर्त पर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कुछ दिन पूर्व कहा था कि बड़े कद के पूर्व क्रिकेटरों को आकर्षित करने के लिए देश की सर्वोच्च संस्था और दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड चीफ सिलेक्टर की पोस्ट के लिए वेतन वृद्धि करने की गंभीरता से सोच रहा है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के अधिकारियों ने अगरकर से इस पोस्ट के लिए संपर्क किया है और वादा किया है कि वह चीफ सिलेक्टर को मिलने वाले सालाना वेतन में बढ़ोतरी करने जा रहे हैं। अगरकर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में काफी नाम कमाया है और 26 टेस्ट मैच भी खेले हैं। अगरकर भी संन्यास के बाद कई चीजों में बिजी हैं और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से भी जुड़े हुए हैं।

ऐसे में एक करोड़ अगरकर के लिए भी नाकाफी साबित होते। जितने भी आवेदन आए हैं उसमें एकमात्र अजीत ही सबसे बड़े नाम हैं। इतना ही नहीं, यह रिपोर्ट बताती है कि अगरकर ने दिल्ली कैपिटल्स टीम के सहायक कोच की भूमिका भी छोड़ दी है। बीसीसीआई में किसी पोस्ट के लिए आपको हितों के टकराव वाली स्थिति से बचना होता है।

हालांकि एक मजेदार बात ये है कि अगरकर ने 2020 में बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर की पोस्ट के अप्लाई किया था पर उनको नियुक्त नहीं किया था। लेकिन तब से लेकर अब हालात काफी बदल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+