भारत-पाकिस्तान World Cup की तारीख को लेकर BCCI ने उठाया बड़ा कदम, दिल्ली में मेजबान सदस्यों के साथ की बैठक

ICC ODI World Cup 2023: भारत की मेजबानी में होने जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम का हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 अक्टूबर को पाकिस्तान से होना है।

इस बीच बीसीसीआई (BCCI) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी (Roger Binny) और सचिव जय शाह (Jay Shah) सहित अधिकारियों ने विश्व कप की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को नई दिल्ली में मुलाकात की।

10 मेजबानी स्थलों के सदस्यों के साथ की बैठक
दरअसल, टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। सूत्रों के अनुसार, 10 मेजबानी स्थलों के सदस्यों को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है, इस बैठक को शाह ने बुलाया है। हालांकि, चर्चा का सबसे बड़ा विषय भारत बनाम पाकिस्तान मैच का रीशेड्यूलिंग (Rescheduling) होगा।

rohit sharma and babar azam

सुरक्षा एजेंसियों ने बीसीसीआई को दी सलाह
15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाला यह ब्लॉकबस्टर मैच नवरात्रि के पहले दिन के कारण 14 अक्टूबर को आयोजित किया जा सकता है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों ने बीसीसीआई को सलाह दी है कि मैच को 14 अक्टूबर को दोबारा आयोजित किया जाए, क्योंकि 15 अक्टूबर को 'नवरात्रि' का पहला दिन है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा भारत-पाकिस्तान मैच
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि भारत-पाकिस्तान मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम से बाहर नहीं होगा, लेकिन क्रिकेट फैंस को अभी भी अपनी यात्रा योजना बदलनी होगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पिछले महीने वनडे विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा की थी। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में, गत चैंपियन इंग्लैंड अक्टूबर में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिछले टूर्नामेंट के उपविजेता न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 के प्रोमो Video से बाबर आजम को बाहर करने पर तिलमिलाए शोएब अख्तर, दी ये बड़ी प्रतिक्रिया

भारत का पहला विश्व कप मैच 8 अक्टूबर को होगा
टूर्नामेंट के दौरान कुल 48 मैच 10 स्थानों पर खेले जाएंगे, जिसका अंतिम मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारत अपना पहला विश्व कप मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा, जबकि पाकिस्तान के पहले दो मैच 6 अक्टूबर और 12 अक्टूबर को हैदराबाद में निर्धारित किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+