क्या रोहित शर्मा के लिए मुसीबत बन चुका है 'पुल शॉट'? फैंस की नाराजगी के बाद बैटिंग कोच ने किया सपोर्ट

South Africa vs India, 1st Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 26 दिसंबर को शुरू हुई। मैच में दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। विश्व कप में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने मैदान पर वापसी की, लेकिन उनका सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटना फैंस को फिर से निराश कर गया। इस बीच अब भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने रोहित का सपोर्ट किया है।

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में अपना ट्रेडमार्क शॉट खेलते समय कैगिसो रबाडा द्वारा भारतीय कप्तान को आउट किए जाने के बाद रोहित शर्मा सुर्खियों में हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने पहले बताया था कि उनका पसंदीदा शॉट सबसे लंबे फॉर्मेट में उनका सबसे बड़ा नकारात्मक पक्ष था।

Rohit Sharma

मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स से बात की, जहां उन्होंने कहा, 'यह दिलचस्प है कि उनका पसंदीदा शॉट, वह शॉट जो वह सफेद गेंद वाले क्रिकेट में खेलते हैं, जो विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेल देता है, वह टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा के लिए दुश्मन रहा है। पिछले दो सालों में वह सात बार पुल शॉट खेलकर आउट हुए हैं, लेकिन गेंदबाज इसका हकदार था क्योंकि यह शानदार गेंद थी।'

हालांकि, भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ मांजरेकर के दृष्टिकोण से सहमत नहीं हैं। उन्होंने और टीम मैनेजमेंट ने अपना ट्रेडमार्क शॉट खेलने के लिए उनका पूरा सपोर्ट किया है। राठौड़ ने कहा कि, 'रोहित, मेरा मतलब है कि मैंने पहले भी इस बारे में बात की है। यह वह शॉट है जिस पर वह विश्वास करते हैं, यही वह शॉट है जिससे वह बहुत सारे रन बनाते हैं। ये उनका पसंदीदा शॉट है और इसलिए, वह यह शॉट खेलते हैं।'

कोच ने यह भी कहा कि, 'कुछ दिनों में ये बातें खत्म हो जाएंगी हैं। किसी और दिन जब वह छक्का मारेंगे और तब हर कोई कहेगा कि यह वह शॉट है जो वह (रोहित) वास्तव में बहुत अच्छा खेलता है। हमने लोगों को यह कहते हुए सुना है कि वह दुनिया का सबसे अच्छा पुल शॉट लगाने वाला खिलाड़ी है। वह इस पर विश्वास करता है। हम ठीक हैं, एक टीम मैनेजमेंट के रूप में हम इसका समर्थन कर रहे हैं।'

ये भी पढ़ें- IND vs SA: अगर ऐसा हुआ तो रोहित शर्मा के नाम दर्ज होगी बड़ी उपलब्धि, पहली बार टीम इंडिया रचेगी इतिहास?

रोहित शानदार फॉर्म में हैं, खासकर हाल ही में संपन्न विश्व कप के दौरान जहां उन्होंने 600 से कम रन बनाए और 2023 विश्व कप संस्करण में विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। लाल गेंद के फॉर्मेट में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है, जहां उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में एक शतक और दो अर्द्धशतक भी बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+