BAN W vs IND W 1st T20: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला
India Women vs Bangladesh Women 1st T20I: भारतीय महिला टीम के बांग्लादेश दौरे की शुरुआत तीन मैच की टी20 सीरीज से होने जा रही है, इसका पहला मैच रविवार को ढाका में खेला जाएगा। अब तक के टी20 मुकाबलों के आंकड़ों के मुताबिक भारत मजबूत स्थिति में है। भारत-बांग्लादेश के बीच दोपहर 1.30 बजे से मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
मिन्नू मणि और अनुषा बारेड्डी को मिला डेब्यू का मौका
बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया के लिए मिन्नू मणि और अनुषा बारेड्डी को डेब्यू करने का मौका मिला है। बीसीसीआई ने ट्वीट कर दोनों युवा खिलाड़ियों को पदार्पण करने के लिए बधाई दी है।
पहले टी20I के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
शैफाली वर्मा, एस मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देयोल, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, मिन्नू मणि, अनुषा बेरेड्डी।
पहले टी20I के लिए बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन:
निगार सुल्ताना (कप्तान/विकेटकीपर), मुर्शिदा खातून, शमीमा सुल्ताना, नहिदा अख्तर, ऋतु मोनी, शंजीदा एक्टर, मारुफा अख्तर, शोभना मोस्तरी, शठी रानी, सलमा खातून, रोबेया खान।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच अब तक 13 टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि बांग्लादेश ने सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच आखिरी मैच अक्टूबर 2022 में खेला गया था, जिसे भारत ने 59 रनों से जीत लिया था।

भारत महिला टीम को तीन टी-20 और उसके बाद तीन वनडे मैच खेलने हैं। मीरपुर सभी खेलों की मेजबानी करने जा रहा है, क्योंकि दोनों टीमें इस साल के अंत में एशियाई खेलों और अगले साल टी20 विश्व कप से पहले अपनी बढ़त मजबूत करना चाहती हैं।
दोनों टीमों ने कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि दोनों ही टीमें सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। भारत को बांग्लादेश पर बढ़त हासिल है और सीरीज में वह प्रबल दावेदार होगा। लेकिन उम्मीद है कि बांग्लादेश की उत्साही टीम कुछ अच्छा प्रदर्शन करेगी।
बांग्लादेश की महिला टीम
निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शमीमा सुल्ताना, मुर्शिदा खातून, शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, नाहिदा अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, शंजीदा अख्तर, सलमा खातून, मारुफा अख्तर, दिलारा अख्तर, दिशा बिस्वास ,सुल्ताना खातून, शठी रानी।
भारत की महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, सब्बिनेनी मेघना, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, मोनिका पटेल, अंजलि सरवानी, मेघना सिंह, देविका वैद्य, हरलीन देयोल, मिन्नू मणि, बरेड्डी अनुषा, अमनजोत कौर, राशि कनौजिया, उमा छेत्री।












Click it and Unblock the Notifications