BAN vs IRE T20I: ऑलराउंडर शाकिब अल हसन से पार नहीं जा सका आयरलैंड, बांग्लादेश ने टी20 सीरीज भी जीती
Bangladesh vs Ireland T20I: शाकिब अल हसन के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद मेजबान बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले को 77 रनों से जीतने के बाद तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़ बना ली है।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने आयरलैंड ने एक नहीं चलने दी और मेहमानों से जिन हौसलों को बुलंद करने की उम्मीदें थी वह नहीं हो पाए। बांग्लदेश ने अपने घर पर मैदानी परिस्थितियों को बहुत ही अच्छे तरीके से भुनाते हुए तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में आयरलैंड पर 77 रनों से जीत दर्ज की। सीरीज का पहला मैच बांग्लादेश ने डकवर्थ लुई तरीके से 22 रनों से जीता था। आज के मैच पर भी बारिश का साया पड़ा और मुकाबला 20 के बजाए 17 ओवर का हो गया।
बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज में बनाई अजेय बढ़त
बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए जिसके जवाब में आयरिश टीम 9 विकेट पर 125 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की ओर से लिटन दास ने ओपनिंग में 41 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली और रॉनी तालुकदार ने फिर से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 23 गेंदों पर 44 रन बनाए। कप्तान शाकिब ने 24 गेंदों पर 38 रनों की नाबाद पारी खेली। तोहिद ह्रदोय ने 13 गेंदों पर 24 रन बनाए। आयरलैंड की ओर से बेंजामिन व्हाइट ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। वे टीम के बेस्ट बॉलर साबित हुए।
शाकिब अल हसन ने गेंदबाजी में लिए 5 विकेट
इसके बाद आयरलैंड का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से उड़ गया जिसके जिम्मेदार शाकिब अल हसन रहे जिन्होंने 5 विकेट हासिल किए। तस्कीन अहमद ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। आयरलैंड की ओर से नंबर सात के बल्लेबाज कूर्टिस कैम्फर ने 30 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। शाकिब को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। शाकिब अल हसन ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी नंबर एक ऑलराउंडर हैं।
आयरलैंड पहले ही सिलहट में हुई वनडे सीरीज हार चुका है और चट्टोग्राम में अब टी20 भी गंवा चुका है। उनके सामने 31 मार्च को सीरीज का अंतिम मैच है। इसके बाद 4 अप्रैल को एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा जो ढाका के शेरे बंग्ला नेशनल स्टेडियम में होगा।












Click it and Unblock the Notifications