ICC T20I Rankings में छाई अफगानिस्तान क्रिकेट टीम, राशिद खान की नंबर 1 पर वापसी हुई
ICC T20I Bowling Rankings में अफगानिस्तान का जलवा ऐसा कायम है कि आप इनके खिलाफ कोई हल्की टीम उतारने की भूल नहीं करेंगे। राशिद खान ने वानिंदु हसरंगा से अपना नंबर एक टी20 बॉलर का ताज भी वापस हथिया लिया है।

अफगानिस्तान (Afghanistan) के स्टार राशिद खान (Rashid Khan) ने शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की टी20 टीम की कप्तानी करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत में लीड किया। तालिबान के शासन के बाद उतार-चढ़ाव से भरे रहे अफगानिस्तान क्रिकेट में ये एक बहुत बड़ा बूस्ट है। भले ही पाकिस्तान ने उनकी दूसरे पंक्ति की टीम उतारी लेकिन अभी भी ये अफगानिस्तान के सामने बहुत मजबूत टीम थी। लेग स्पिनर राशिद खान ने कसी हुई गेंदबाजी भी की और अब ICC T20I रैंकिंग में नंबर 1 पर वापसी की है। अफगानिस्तान ने ये सीरीज 2-1 से जीती थी। (Images: Afghanistan Cricket Board Twitter)
राशित खान की ताज पर वापसी-
राशिद लंबे समय से टी20 के सबसे बेहतरीन स्पिनर के तौर पर मौजूद हैं। वे 2018 में पहली बार खेल के सबसे छोटे प्रारूप में नंबर वन गेंदबाज बने थे। लेकिन हाल में ही 2022 में टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा टॉप पर पहुंच गए थे। इससे पहले तक राशिद लगातार नंबर एक पर कायम थे। राशिद ने हाल में हुई सीरीज में शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ तीनों मैचों में एक-एक लिया। उनका इकॉनमी रेट बहुत ही शानदार 5 का रहा। राशिद के अब 710 रेटिंग पॉइंट हैं, जो हसरंगा से 15 अधिक है। वानिंदु टी20 में गेंदबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं।
अफगानिस्तान टीम को हल्के में लेने की भूल बेकार है
इस बीच, अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी को सबसे अधिक फायदा मिला। वे पाकिस्तान के खिलाफ गेंद से शानदार दिखाई दिए थे और इस प्रदर्शन के लिए उन्हें अब अवॉर्ड भी मिल गया है क्योंकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज 12 स्थानों की छलांग लगाकर नंबर 3 पर पहुंच गए। फारूकी सनराइजर्स हैदराबाद के भी तेज गेंदबाज हैं और उन्होंने ऐतिहासिक सीरीज के दौरान पांच विकेट सिर्फ 4.75 की इकॉनमी रेट के साथ हासिल किए थे।
मजे की बात ये है कि आईसीसी टी20 रैंकिंग को देखने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ छोटी टीम को उतारने की भूल करने से बचना ही चाहेंगे क्योंकि अफगानिस्तान के पास अब ICC T20I बॉलिंग रैंकिंग के टॉप 10 में 3 खिलाड़ी हैं, क्योंकि ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान 8वें स्थान पर हैं। शारजाह में अफगानिस्तान की जीत में 4 विकेट लेने के बाद मुजीब 10वें से 8वें स्थान पर पहुंच गए।
हार्दिक पांड्या नंबर दो ऑलराउंडर हैं
इस बीच ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के चलते चौथे स्थान पर खिसक गए। आईपीएल 2023 में SRH भी हेजलवुड पर नजर रख रही है। इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद नंबर पांच पर मौजूद है। इस रैंकिंग में भारत की बात की जाए तो हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर की रैंकिंग में नंबर 2 पर हैं। टॉप पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन उनसे 15 रेटिंग अंक आगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications