श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश को बड़ी राहत, शाकिब अस हसन कोविड से रिकवर हुए
नई दिल्ली, 13 मई: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की घरेलू श्रृंखला के पहले टेस्ट से पहले बांग्लादेश को बड़ी राहत मिली है क्योंकि स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को चयन के लिए उपलब्ध माना गया है। 12 मई को शाकिब कोविड -19 से उबर चुके हैं, जबकि यह पहले यह बात सामने आई थी कि वे इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच तो मिस ही कर देंगे।

इसके चलते ही टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के सर्वकालिक प्रमुख विकेट लेने वाले शाकिब अल हसन को पहले टेस्ट से बाहर कर दिया गया था, जो रविवार से चटोग्राम में खेला जाएगा। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका से लौटने के बाद कोविड -19 का पॉजिटिव टेस्ट पाया था। यूएसए में उनका परिवार रहता है।
लेकिन चीजें इतनी सुलझी नहीं है क्योंकि कोविड गंभीर हो तो सेहत काफी प्रभावित होती है। इसलिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि शाकिब का चयन उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।
मुख्य कोच रसेल डोमिंगो ने चेतावनी देते हुए कहा कि बांग्लादेश कॉल करने से पहले ऑलराउंडर की फिटनेस का आकलन करेगा। शाकिब के शुक्रवार शाम को चटोग्राम में बाकी टीम में शामिल होने की उम्मीद है।
समाचार एजेंसी एएफपी ने मुख्य चयनकर्ता मिन्हजौल आबेदीन के हवाले से कहा, "शाकिब ने कोविड -19 नेगेटिव टेस्ट किया। वह पहला टेस्ट खेल सकते हैं, बशर्ते वह फिट हो।"

बांग्लादेश फिलहाल आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 तालिका में 6 मैचों में एक जीत के साथ 8 वें स्थान पर है। शाकिब की वापसी बांग्लादेश के लिए एक बड़ी सकारात्मक बात होगी जो एशियाई टीम श्रीलंका को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगा। श्रीलंका भी इंग्लैंड के पूर्व मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड के रूप में एक नए मुख्य कोच के साथ दौरा कर रही है। हालांकि वुड का इतिहास बकवास है क्योंकि उन्हें एशेज में हार के बाद इंग्लैंड ने ही बर्खास्त कर दिया था। देखते हैं वे नई टीम के साथ जुड़कर अपनी और लंका की क्या नियति बनाते हैं।
शाकिब खुद अपने अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की उम्मीद कर रहे होंगे क्योंकि उन्होंने एक साल के प्रतिबंध से लौटने के बाद से बांग्लादेश के 11 टेस्ट मैचों में से केवल 3 ही खेले हैं।
Recommended Video
बांग्लादेश की टीम में ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज और तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद नहीं हैं।
बांग्लादेश ने मेहदी के कवर के तौर पर ऑलराउंडर मोसादेक हुसैन सैकत को भी चुना। पहले टेस्ट में स्पीडस्टर शोरफुल इस्लाम का खेलना भी फिटनेस क्लियर करने के ऊपर टिका है।












Click it and Unblock the Notifications