टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगी बांग्लादेश टीम, BCCI और ICC से भी नहीं करेगी बात, सीधा लिया बड़ा फैसला
Bangladesh Cricket Team: मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए भारत दौरे को लेकर सख्त रुख अपनाया है। बोर्ड ने न सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत न जाने का मन बना लिया है, बल्कि तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिजुर को IPL खेलने के लिए दी गई NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है।
क्रिकबज के अनुसार BCB अधिकारियों और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के बीच हुई बैठक के बाद यह अहम निर्णय लिया गया। बोर्ड का मानना है कि मौजूदा हालात में खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसी वजह से यह कदम उठाया गया।

BCB ने यह साफ कर दिया है कि बांग्लादेश टीम T20 World Cup के लिए भारत यात्रा नहीं करेगी। इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले BCB ने सुरक्षा स्थिति को लेकर और BCCI को पत्र भेजने का फैसला किया था, लेकिन बोर्ड मीटिंग में अधिकांश निदेशकों की मौजूदगी के बाद रुख बदल गया।
BCB के इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और IPL दोनों में हलचल मच गई है। अब सभी की निगाहें आने वाली प्रेस रिलीज और ICC के अगले कदम पर टिकी हैं। यह भी देखने वाली बात होगी कि अब बीसीसीआई इस मामले में क्या रुख अपनाती है।
मामला मुस्तफिजू रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद शुरू हुआ है। इससे पहले सब कुछ ठीक चल रहा था और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी शांत था। जैसे ही रहमान को बाहर का रास्ता दिखाया गया, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड तुरंत हरकत में आया।
माना जा रहा है कि मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद बांग्लादेश के खेल मंत्रालय ने बोर्ड पर दबाव बनाया और टी20 वर्ल्ड कप मैचों को श्रीलंका में कराने के लिए कहा। इसी वजह से बीसीबी ने यह बड़ा निर्णय लिया।












Click it and Unblock the Notifications