BAN vs PAK: पाकिस्तान पर बांग्लादेश का कहर! दूसरे टी-20 में जीत के साथ सीरीज पर जमाया कब्जा

BAN vs PAK Highlights 2nd T20: 22 जुलाई 2025 को ढाका में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 8 रन से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने दूसरी बार पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज अपने नाम कर ली। तीन मैचों की सीरीज में बांग्लादेश अब 2-0 से आगे है। तीसरा मुकाबला औपचारिकता भर रह गया है।

पाकिस्तान ने किया निराश (BAN vs PAK Highlights 2nd T20)

मैच की शुरुआत पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी से की। बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सिर्फ 53 रन पर ही टीम ने अपने चार विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद जाकर अली (55 रन, 48 गेंदों में 5 छक्के) और मेहदी हसन (33 रन, 25 गेंदों में 2 छक्के) ने पारी को संभाला। बांग्लादेश ने 20 ओवर में 133 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए अहमद दानियाल और अब्बास अफरीदी ने 2-2 विकेट झटके।

BAN vs PAK 1

फ्लॉप रहे पाकिस्तानी बल्लेबाज

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की हालत शुरुआत से ही खराब रही। पहले ही ओवर में साइम अयूब रन आउट हुए और अगली ही गेंद पर मोहम्मद हारिस भी पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान ने अपने पहले 5 विकेट सिर्फ 15 रन पर ही खो दिए। शोरीफुल इस्लाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मेहदी हसन ने भी दो महत्वपूर्ण विकेट लिए।

फहीम अशरफ ने जड़ा अर्धशतक

हालांकि, फहीम अशरफ (51 रन, 32 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के) ने अंत में जोरदार संघर्ष किया। उन्होंने अब्बास अफरीदी (19 रन) के साथ मिलकर 41 रन की साझेदारी की और जीत की उम्मीद जगाई। लेकिन अंतिम ओवर में 13 रन की जरूरत थी, और टीम 125 रन पर ऑलआउट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+